Bhopal News: सागर कॉलेज के छात्र की मौत 

Share

Bhopal News: सुखी सेवनिया में हुई थी दुर्घटना, जय अंबे एम्बुलेटरी सर्विस की एम्बुलेंस पीपुल्स अस्पताल के गेट पर जख्मी को छोड़ गई, अस्पताल को बताया दुर्घटना बिलखिरिया की नहीं फिर भी तीन दिन बाद जब मौत हुई तो खबर उसी थाने को दे दी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में सागर कॉलेज के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हुआ था। घायल को पीपुल्स अस्पताल के गेट पर छोड़ा गया था। इसके बाद बिखिरिया पुलिस को अस्पताल ने खबर दी। जांच के बाद परिजनों को संपर्क करके अस्पताल को थाने की जानकारी दे दी गई। फिर भी पीपुल्स अस्पताल ने बिलखिरिया को ही मौत की जानकारी नोट करा दी। अब पुलिस ने मर्ग कायम करके केस डायरी सुखी सेवनिया थाने को भेज दी है।

टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा

पुलिस के अनुसार दुर्घटना 14 फरवरी को हुई थी। हादसे में मंगल पटेल (Mangal Patel) पिता टीकाराम पटेल उम्र 25 साल जख्मी था। वह इंदौर (Indore)  जिले के सनावाडिया गांव का रहने वाला था। यहां अयोध्या बायपास पर स्थित सागर कॉलेज (Sagar College) में वह पढ़ाई कर रहा था। घटना वाले दिन वह बाइक (Bike) पर इंदौर से भोपाल आ रहा था। उसे सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। यह जानकारी उस दिन बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस को दी गई थी। जांच करने एएसआई शेर सिंह (ASI Sher Singh) मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस ड्रायवर से घटनास्थल जाना तो पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) को बताया गया कि यह उनके थाना क्षेत्र का मामला नहीं है। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को उठाकर सुखी सेवनिया थाने को भी दे दिया। इसके बाद इलाज के दौरान 17 फरवरी की सुबह लगभग तीन बजे मंगल पटेल की मौत हो गई। जिसकी जानकारी अस्पताल से डॉक्टर बागड़े ने पुलिस को नोट करा दी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 12/25 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया। मामले की जांच करने एसआई एमएल दुबे (SI ML Dubey) पहुंचे थे। थाना पुलिस का कहना है कि अस्पताल की चूक के कारण केस डायरी अब सुखी सेवनिया थाना पुलिस को दी जा रही है। अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पति ने मरने से पहले सिखा दिया था पत्नी को नशे का कारोबार
Don`t copy text!