Rizwan kaskar : अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का भतीजा गिरफ्तार, हवाई अड्डे पर पुलिस ने पकड़ा

Share

देश छोड़कर भागने की फिराक में था रिजवान, पुलिस ने धरदबोचा

पुलिस हिरासत में रिजवान कासकर

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भतीजे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भतीजे रिजवान कास्कर (Rizwan kaskar) को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर के बेटे रिजवान (Rizwan kaskar) को बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया। उस वक्त वो देश छोड़कर भागने की फिराक में था।

अधिकारियों के मुताबिक दो दिन पहले, मुंबई पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इब्राहिम के गिरोह के सदस्य फहीम मचमच के करीबी सहयोगी अहमद रज़ा वढारिया को एक जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया। सूचना के आधार पर, एक जाल बिछाया गया और उसे बुधवार रात मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गुरुवार को पुलिस ने कासकर और उसके दो साथियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 22 जुलाई तक पुलिस हिरासत में सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रहीं है।

यह भी पढ़ें:   World Crime: India's Most Wanted की आवाज सुनने को तरस गई Agencies
Don`t copy text!