Bhopal News: तालाब से कोई मछली न पकड़ ले इसलिए फैला रखा था करंट 

Share

Bhopal News: चपेट में आए एक व्यक्ति की झुलसकर मौत, करंट फैलाने वाले व्यक्ति का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। करंट से झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह नदी किनारे मछली पकड़ने गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि नदी में करंट किसने फैलाया था।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा था मामला

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार नेतराम सिंह रजक (Netram Singh Rajak) पिता भरोसी रजक उम्र 35 साल की करंट लगने से मौत हो गई है। वह कोलार रोड थाना ​क्षेत्र में स्थित कजलीखेड़ा के पास काला पानी में रहता था। वह कपड़ों को प्रेस करने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि नेतराम रजक घर के पास बनी बारिश की वजह से बनी नदी में 15 अगस्त की दोपहर मछली पकड़ने के लिए गया था। तभी उसे जोरदार करंट लग गया था। यह घटना शाम पांच बजे हुई थी। उसको इलाज के लिए उसका फूफाजी प्रकाश रजक (Prakash Rajak) इलाज के लिए रामकृष्ण अस्पताल (Ramkrishna Hospital) लेकर पहुंचा था। वहां डॉक्टर ने चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना डॉक्टर व्यास ने दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। मृतक का एक बेटा एक बेटी है। इस मामले की जांच एएसआई राजेंद्र कैन (ASI Rajendra Kain) कर रहे हैं। कोलार रोड पुलिस मर्ग 82/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बारह दिन बाद चोरी का मामला दर्ज 
Don`t copy text!