Bhopal News: शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने गई महिला के घर घुसे चोर 

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात, नगदी समेत हजारों रुपए का माल बटोरकर भागे बदमाश, तंग बस्ती में दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महाराष्ट्र में बहन के देहांत होने के बाद शोक मनाने गई महिला के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। चोरी का पता महिला के नाती ने उन्हें फोन पर दी थी। जिसके बाद पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

यह माल गया है चोरी

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत गीता अहिरे (Geeta Ahire) पति लाखन अहिरे उम्र 50 साल ने दर्ज कराई है। वह टीटी नगर स्थित पंचशील नगर में रहती है। यह काफी घनी और तंग बस्ती है। गीता अहिरे घरों में खाना बनाने का काम करती है। वह 01 अगस्त को उसकी बहन के देहांत होने की जानकारी मिलने के बाद नासिक चली गई थी। घर की देखरेख उसका नाती अक्षत करता था। उसने 5 अगस्त की सुबह आठ बजे फोन करके बताया कि घर का ताला टूटा और कुंदी उखड़ी हुई है। वीडियो कॉल करके उसने घर का हर कोने में बिखरा सामान भी दिखाया। घर से सोने—चांदी के जेवरात और पचास हजार रूपए चोरी गए हैं। पुलिस ने 341/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हादसा तो हुआ किन कारणों से 
Don`t copy text!