Rape in Hospital : बहन की देखभाल कर रही महिला से अस्पताल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Share

बिल कम कराने का दिया झांसा, सीढ़ियों पर बनाया हवस का शिकार

सांकेतिक फोटो

मुंबई। सायन इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में महिला से बलात्कार (Rape in Hospital) का मामला सामने आया है। अस्पताल में दुष्कर्म (Rape in Hospital)  के इस चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बीते शुक्रवार महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। 37 वर्षीय महिला उस वक्त अपनी बहन की देखभाल के लिए अस्पताल पहुंची थी।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक अन्नाप्पा धारावी का रहने वाला है।

शुक्रवार को दीपक उस अस्पताल में पहुंचा था। उसने महिला को देखा और उससे बातचीत शुरु कर दी। दीपक ने महिला को बताया कि वो उसकी बहन के इलाज के बिल को कम करा सकता है। महिला ने उससे बिल कम कराने की प्रक्रिया पूछी। तो दीपक ने कहा कि एक फार्म भरना पड़ेगा।  आरोपी दीपक बहाने से महिला को अस्पताल की पांचवी मंजिल पर ले गया। जहां इमरजेंसी एक्जिट के लिए बनाई गई सीढ़ियों पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद दीपक वहां से भाग निकला था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज खंगाले। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   शादीशुदा प्रेमी को खुश करने युवती ने भेजा छोटी बहन का नहाते हुए Nude Video
Don`t copy text!