प्रज्ञा ठाकुर को काले झंडे दिखाने वाले को कार्यकर्ताओं ने पीटा, देखें वीडियो

Share

नामांकन भरने कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी प्रज्ञा ठाकुर

कलेक्टर कार्यालय में मारपीट

भोपाल । लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को काले झंडे दिखाने वालों से मारपीट की गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिससे गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। एनसीपी नेता राजू भटनागर और उसके साथियों पर काले झंडे दिखाने का आरोप है। बताया गया कि घटना उस वक्त हुई जब प्रज्ञा ठाकुर नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर के दफ्तर पहुंची थी।

इसलिए किया विरोध
एनसीपी नेता राजू भटनागर का कहना है कि विवादित बयानों के चलते वो प्रज्ञा का विरोध कर रहे थे। शहीद हेमंत करकरे पर प्रज्ञा ठाकुर ने अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसके विरोध में उन्हें काले झंडे दिखाने पहुंचे थे। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट करते हुए दफ्तर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


 

सांसद ने खरीदा नामांकन पत्र
वहीं भोपाल सांसद आलोक संजर ने भी नामांकन फार्म खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के कहने पर ही आलोक संजर डमी कैंडिडेट के रूप में फार्म खरीदा है। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ  जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर जमानत पर रिहा हुई है। लिहाजा भारतीय जनता पार्टी जोखिम नहीं लेना चाहती। इसलिए संजर को डमी कैंडिटेट बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:   संसद में भी उमड़ा Pragya Thakur का Godse प्रेम, कांग्रेस आगबबूला, बचाव में उतरी भाजपा
Don`t copy text!