पत्नी का गुस्सा उनके पिता पर उतारकर दो जगहों पर हत्या

Share

हत्या के दोनों मामलों में आरोपी फरार, गुना और शिवपुरी में हुई घटना

भोपाल। प्रदेश के दो जिलों से हत्या के सनसनीखेज मामले सामने आए है। दोनों मामलों में मुख्य आरोपी दामाद ही है। जिन्होंने अपने ससुर की हत्या कर दी। दोनों प्रकरणों के आरोपी फरार चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में 58 वर्षीय भान सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उसके दामाद नवल सिंह ने की है। पुलिस ने कारण का पता लगाया तो मालूम हुआ कि नवल सिंह घर जमाई था। शनिवार रात नवल अपने रिश्तेदार कालू के साथ आंगन में बैठा हुआ था। तभी भान सिंह ने फालतू बैठने की बजाय खेत से मवेशी भगाने के लिए कहा था। इधर, शिवपुरी के तिधारी गांव में केपी लोधी ने ससुर चंद्रभान की चाकू मारकर हत्या कर दी। केपी लोधी की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति कोलारस में रहता है। वह अपने रिश्तेदार सिरनाम के साथ उसे लेने आया था। मैंने जाने से मना किया तो वह गालियां देने लगा। जिसका चंद्रभान ने विरोध किया तो चाकू मारकर भाग गया।

पत्नी पर पति का शक, दोनों ने फांसी लगाई

खंडवा। पत्नी पर शक के एक मामले में होने वाले कलह का विवाद दो लोगों की मौत का कारण बन गया। मामला खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र का है। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी है। इससे पहले पति ने अपनी बहन को फोन करके आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। जानकारी के अनुसार मृतक अनोखी और उसकी पत्नी शारदा है। दोनों हरसूद के दमदमा गांव के रहने वाले थे। दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। सबसे पहले शव को अनोखी की बहन पारस ने देखा था। उसने पुलिस को बताया कि उसे अनोखी का फोन आया था। उसने कहा था कि वह कुछ लोगों से परेशान है। भाई ने आत्महत्या की बात भी कही थी। जिसके बाद वह तलाश करते हुए घर पहुंची। लेकिन, भाई और भाभी दोनों ही नहीं मिले थे। जिसके बाद तलाशते हुए वह खेत के नजदीक पहुंची तो वहां लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच के बाद प्रकरण दर्ज करेगी। इस मामले में एक संदेही से पूछताछ की जा रही है। वह अनोखी की पत्नी शारदा से मुलाकात करता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीएंडटी कॉलोनी में फांसी लगाई
Don`t copy text!