प्रमुख सचिव गृह एसएन मिश्रा पहुंचे पीएचक्यू

Share

आला पुलिस अधिकारियों से भी सौजन्य भेंट

भोपाल। गृह विभाग के प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुँचे। उन्होंने पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह से सौजन्य भेंट की। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेकर सभी से परिचय प्राप्त किया। वहीं विभिन्न पुलिस शाखाओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा ने बैठक में मौजूद पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह व अन्य आला पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस की समस्याओं के निराकरण में उनकी ओर से हर संभव सहयोग मिलेगा। इस मौके पर पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: बहू हमारी राखी सावंत, बेटे को इसरो की वैज्ञानिक से प्यार
Don`t copy text!