Bhopal News: पिकअप के पिछले हिस्से से टकराकर युवक की मौत

Share

Bhopal News: अस्पताल ने गलत थाने को दे दी थी घटना की जानकारी, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपे गए

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। पिकअप के पिछले हिस्से से टकराने के बाद एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका रिश्तेदार भी गंभीर रुप से जख्मी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। इधर, शाहजहांनाबाद थाने से एक केस डायरी बैरसिया थाने को भेजी गई है। जिसमें अब जांच के बाद आरोपी वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

काम से घर लौटते समय हुआ हादसा

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार अमन मिरौठा (Aman Mirautha) पिता दिनेश मिरौठा उम्र 19 साल सड़क हादसे में 28 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे जख्मी हो गए थे। वे ग्राम मुगालिया हाट में रहते हैं और मजदूरी करते थे। वह अपने फुफेरे भाई अनिल मिरौठा (Anil Mirautha) के साथ बाइक (Bike) से काम करके घर लौट रहे थे। तभी झिरनिया बायपास कलारी के नजदीक उनकी मोटर साइकिल आगे चल रही बोलेरो पिकअप के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिस कारण दोनों गंभीर रुप से जख्मी थे। उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान अमन मिरौठा की मौत हो गई। पुलिस को जिस वाहन से मोटर साइकिल टकराई उसका पता नहीं चल सका है। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर लिया है।

शून्य पर की गई कार्रवाई

इधर, बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जख्मी की मौत हो गई। यह दुर्घटना 2 जुलाई को हुई थी। तभी से शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित निजी अस्पताल में जख्मी हेमराज कुशवाहा (Hemraj Kushwah) पिता मोहन कुशवाहा उम्र 44 साल का इलाज चल रहा था। वे विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद तहसील के रहने वाले थे। उनकी 5 जुलाई को मौत हो गई थी। पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम करके जांच शुरु की तो पता चला कि दुर्घटना बैरसिया इलाके में हुई थी। इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए मर्ग 65/26 डायरी बैरसिया थाने को भेजी गई।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: जब्त टैंकर को थाने से छोड़ने का खेल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!