Bhopal News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने उड़ाया

Share

Bhopal News: मरने वाले युवक और टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चल सका पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क पार करते वक्त एक युवक को वाहन ने उड़ा दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक ने उसे नहीं रोका। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के गांधी नगर इलाके में हुई है। फिलहाल मरने वाले युवक और टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रुम में रख दिया है।

युवक के हुलिए के आधार पर अन्य थानों में भेजी जानकारी

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार गंभीर दुर्घटना 08—09 जून की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे संत आशाराम चौराहा के नजदीक हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शव को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के मॉर्चुरी रुम में रखा है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 52/26 कायम कर लिया है। उसके हुलिए से संबंधित सारी जानकारी सभी आस-पास थानों को भेज दी गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जल विभाग कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!