Bhopal Cyber Fraud: सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी के साथ सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड में उपहार का दिया लालच,खाते से निकले पौने दो लाख रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सीएम हाउस में पदस्थ पुलिस कर्मी के साथ सायबर फ्रॉड हो गया। उन्हें एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर फोन आया था। जिसके बाद उनके खाते से एक लाख, 80 हजार रुपए निकल गए।भेापाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की कजलीखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से जांच की जा रही है।

क्रेडिट कार्ड में दस हजार रुपए का ईनाम का दिया लाालच

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित राजीव सिंह परिहार पिता स्वर्गीय कामता सिंह परिहार उम्र 41 साल है। वह बैरागढ़ चीचली के पास अंशुल विहार कॉलोनी (Anshul Vihar Colony) में रहते हैं। राजीव सिंह परिहार (Rajeev Singh Parihar) की मूल पदस्थापना अनूपपुर (Anuppur) जिले में हैं। वे प्रतिनियुक्ति में जिला विशेष शाखा में पदस्थ होकर सीएम हाउस (CMHouse) सुरक्षा व्यवस्था में हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास 18 जून को एक्सिस बैंक (Axis Bank) का कर्मचारी बनकर फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उन्हें क्रेडिट कार्ड (Credit Card) में दस हजार रुपए का ईनाम मिला है। उन्हें एक्सिस बैंक की वेबसाइट खोलने बोला गया। वहां किसी तरह का क्रियाकलाप वे कर नहीं सके। कुछ देर बाद उनके पास व्हाट्स एप कॉल से फोन आया। उस व्यक्ति ने मोबाइल (Mobile) पर लिंक भेजी। जिसके बाद मोबाइल नंबर, नाम लिखने बोला। यह करते ही एक ओटीपी (OTP) आया जिसे जालसाज ने देख लिया। इसके बाद पैसा निकल गया। उन्होंने तुरंत 1930 में कॉल करके सारे घटनाक्रम की जानकारी बताई। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में 21 जून को जालसाजी का प्रकरण 236/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान में पेटीएम मशीन लगाई है तो सावधान

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!