Bhopal News: राजधानी में आउटर बाउंड्री के थाने की कॉलोनियां असुरक्षित

Share

Bhopal News: जीएसटी अधीक्षक का बंगला, रिटायर्ड हवलदार के अलावा गवर्नमेंट स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत दस लाख रुपए का माल चोरों ने समेटा, आठ स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों पर छह थानों में प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के बाहरी सीमा पर स्थित थानों की कॉलोनियां इन दिनों असुरक्षित हैं। सिलसिलेवार चोरियां पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था की पोल भी खोल रही है। भोपाल (Bhopal News) शहर के छह थानों में चोरियों के आठ प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिसमें चार थाने बाहरी सीमा पर स्थित हैं। इनमें रहने वाले जीएसटी अधीक्षक के बंगले, जेल विभाग के रिटायर्ड हवलदार, गवर्नमेंट स्कूल और दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। सभी स्थानों से चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब दस लाख रुपए का माल समेट ले गए हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गई हुई थी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार न्यू श्रीराम परिसर (Shri Ram Parisar) में 3 सितंबर से 5 सितंबर के बीच चोरी की वारदात हुई हैं। यहां नितिश वर्मा (Nitish Verma) का परिवार रहता है। वे जीएसटी (GST) में अधीक्षक हैं। जबकि पत्नी प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) जीएसटी में ही निरीक्षक हैं। प्रियंका गुप्ता भौंरी में स्थित एमपी पुलिस अकादमी (MP Police Academy) में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 अगस्त से गईं हुईं थी। वहीं पति नितिश वर्मा 3 सितंबर को ताला लगाकर उमरिया जिले चले गए थे। पड़ोसी रीमा सिंह (Reema Singh) ने 5 सितंबर की दोपहर में प्रियंका गुप्ता को चोरी होने की जानकारी दी। चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने के बाद चोर सोने के कंगन, आठ नग पुरष अंगूठी, चार नग महिला अंगूठी, चांदी की पायल, नाक की लौंग, नथनी, छह घड़ियां समेत करीब तीन लाख रुपए का माल समेट ले गए। इसी तरह गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित जेल आवासीय परिसर (Jail Awasiya Parisar)  में चोरी की वारदात हुई। पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय राजीव लोचन मिश्रा (Rajeev Loachan Mishra)  कुछ महीना पूर्व ही जेल विभाग (Jail Department) से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पलासी रोड पर स्थित तुलसीपुरम कॉलोनी में मकान निर्माणाधीन हैं। राजीव लोचन मिश्रा, पत्नी ऊषा मिश्रा (Usha Mishra) के साथ 06 सितंबर दोपहर निर्माणाधीन मकान देखने गए थे। जेल आवासीय परिसर में स्थित सरकारी मकान में ताला लगा दिया था। शाम को दंपति वापस लौटे तो घर के भीतर सारा सामान बिखरा मिला। पिछले दरवाजे से घुसे चोर सोने की चेन, तीन अंगूठी, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी के दो पायल और नकद 50 हजार रुपए नहीं मिले।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घास काटने को लेकर हुआ विवाद

सरकारी दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़

इधर, कजलीखेड़ा (Kajlikheda) स्थित गेहूंखेड़ा (Gehukheda) के शासकीय प्राथमिक शाला (Government Primary School) को चोरों ने निशाना बनाया। थाने में रिपोर्ट प्रभारी बृज कुमारी शर्मा (Braj Kumari Sharma)  ने दर्ज कराई है। चोरी की वारदात जन्माष्टमी पर अवकाश वाले दिन हुई। कई अलमारी में रखे सरकारी दस्तावेज फर्श पर मिले। इसमें से कुछ पर चिपकाने के काम आने वाला ग्लू भी गिरने के कारण वह फैल गया था। चोरों ने सभी कमरों की तलाशी लेने के बाद बच्चों को बांटने रखे 35 स्वेटर, 40 स्टील के बर्तन भगोने, थाली, चम्मच, 50 गिलास और दरी के अलावा टाट पट्टी भी नहीं थे। इसी तरह कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने चोरी के दो प्रकरण दर्ज किए। जिसमें दो दुकान और एक मकान हैं। थाने में 59 वर्षीय रेखा पांडेय (Rekha Pandey) और सैयद माशूम अली (Sayed Mashoom Ali) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। घर के भीतर से चांदी के कृष्ण भगवान की प्रतिमा, चांदी के दो सिक्के वहीं अल्टीमेट प्लॉजा की दो दुकानों से चोर एयर कंडीशनर का सामान ले गए।

शिक्षक के मकान में भी चोरी

गोविंदपुरा (Govindpura) पुलिस ने शक्ति नगर (Shakti Nagar) निवासी शैलेंद्र ओझा (Shailendra Ojha) की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया। चोर ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे। घर से चार हजार रुपए, चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान ले गए। इसी तरह पिपलानी (Piplani) पुलिस ने सरकारी शिक्षक शेषनारायण सक्सेना (Sheshnarayan Saxena) के घर हुई चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज किया। अभी चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का खुलासा परिवार ने नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:   Fisheries Company Scam: बैंक अकाउंट में मिले करोड़ों रुपए लेकिन खाता खाली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!