Bhopal News: पूर्व में हुई मारपीट का वीडियो दोस्तों को दिखाने पर हुई थी कहासुनी

भोपाल। थिएटर आर्टिस्ट के दाहिने हाथ की अंगुली को दांत से चबाकर उन्हें लहुलूहान कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके की है। जिसने घटना को अंजाम दिया है उसके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। विवाद पूर्व में हुई मारपीट का वीडियो पीड़ित के दोस्तों को दिखाने पर शुरु हुआ था।
शराब पीने के लिए मना करने पर पूर्व में हुआ था विवाद
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट में जख्मी कुलदीप असवारे पिता नगिन असवारे उम्र 24 साल है। वह सिंगारचोली में किराए से रहते हैं। कुलदीप असवारे (Kuldeep Asware) अभिनय का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 08 जुलाई की रात वे मेयो कॉलेज (Mayo College) के पास दोस्तों के साथ बैठे थे। तभी उनके पास कुनाल आया। उसने बताया कि कृष्णा हटकर (Krishna Hatkar) ने उसके साथ जब मारपीट की थी उसका वीडियो बनाया है। वह वीडियो (Video) देखकर आ रहा है। यह पता चलने पर कुलदीप असवारे आरोपी के घर पहुंचा। उसने एक महीना पूर्व हुई मारपीट के वीडियो को सार्वजनिक करने की बात लेकर विरोध जताया। इसी बात पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दांत से अंगुली काट ली। कुलदीप असवारे थिएटर आर्टिस्ट (Theatre Artist) हैं और शहर के भारत और रवीन्द्र भवन में कई नाटक में मंचन कर चुके हैं। वहीं हमला करने वाला आरोपी उनके दोस्त दुर्गेश हटकर (Durgesh Hatkar) का भाई है। एक महीना पूर्व हुए विवाद का कारण कैफे में जाकर शराब पीने के लिए मना करने पर हुई कहासुनी थी। उस दौरान सिर पर वार करके जख्मी किया गया था। हालांकि उस वक्त उन्होंने किसी तरह का प्रकरण दर्ज नहीं कराया था। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 482/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।