Bhopal News: टक्कर मारने वाले दो वाहनों की तलाश अभी भी जारी, कार ने छात्र को मारी थी टक्कर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सड़क हादसों में जख्मी छात्र समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर, खजूरी सड़क और गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुए थे। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले दो वाहनों का सुराग नहीं मिला है।
इन हादसों में गई जान
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार सौलह वर्षीय अश्विन मीना (Ashwin Meena) 07 जुलाई की सुबह साढ़े ग्यारह बजे सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। वे अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित कोलुआ कला गांव में रहते थे और कक्षा दसवीं के छात्र थे। अश्विन मीना पल्सर बाइक (Bike) चलाकर मामा के घर जा रहे थे। जिन्हें कार ने टक्कर मारी थी। दुर्घटना मालीखेड़ी पुलिया के पास हुई थी। उनका पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में इलाज के दौरान 08 जुलाई को निधन हो गया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 55/26 कायम कर लिया है। पुलिस को अभी कार (Car) की जानकारी नहीं लगी है। इधर, खजूरी सड़क (Khajuri sadak) में तेज रफ्तार कंटेनर ने एक पैदल व्यक्ति को सड़क पार करते वक्त टक्कर मारकर भाग गया। यह हादसा 08 जुलाई की रात लगभग सवा नौ बजे भोपाल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था। पुलिस ने बताया कि हादसे में 36 वर्षीय रवि भारती (Ravi Bharti) जख्मी थे। वे खजूरी सड़क इलाके में रहते थे और मैकेनिक का काम करते थे। घटना वाले दिन वह चचेरे भाई के साथ जीत ढ़ाबा पर आए थे। दोनों पैदल सड़क पार कर रहे थे। टक्कर मारने वाले कंटेनर ने रवि भारती को टक्कर मारने के बाद अन्नपूर्णा ढ़ाबे (Annpurna Dhaba) के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक (Truck) को भी टक्कर मारी थी। अभी ट्रक का नंबर पुलिस को पता नहीं चला है। इधर, इलाज के दौरान रवि भारती की 08 जुलाई को चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में मौत हो गई। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 28/26 कायम कर लिया है। इसी तरह गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र में स्थित जेपी नगर के नजदीक काल भैरव मंदिर के पास सवारी ऑटो (Auto) की टक्कर से जख्मी 53 वर्षीय सैयद शहजाद अली (Saiyed Shahjad Ali) की मौत हो गई। वे नारियल खेड़ा के नजदीक शारदा नगर (Sharda Nagar) में रहते थे। सड़क दुर्घटना चार जुलाई को हुई थी। वे तभी से जख्मी हालत में थे और ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) में भर्ती थे। इलाज के दौरान 08 जुलाई को उनकी मौत हो गई। गौतम नगर थाना पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।