Bhopal News: आपत्तिजनक फब्ती का विरोध करने पर तलवार मारी

Share

Bhopal News: हमले में शामिर चार आरोपियों के नाम का हुआ खुलासा, सभी घरों से फरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एक युवक और उसके पिता पर तलवार से वार करके जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। हमलावरों में अभी चार लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपी अपने घरों से फरार चल रहे हैं।

आपत्तिजनक फब्ती कसने पर हुआ विवाद

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार मयंक सिंह (Mayank Singh) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। वे दुर्गा नगर (Durga Nagar) बस्ती में रहते हैं। उनको 18 अगस्त की रात करीब आठ बजे तलवार (Sword) मारी गई। घटना के वक्त वह अपने दोस्त के साथ मैदान की तरफ जा रहा था। नाके के पास खड़े आरोपियों ने आपत्तिजनक फब्ती दी थी। जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने तलवार निकालकर मारना शुरु कर दिया। यह बात परिजनों को पता चली तो पिता कुंवर सिंह (Kunwar Singh) और भाई आशीष सिंह (Ashish Singh) उसे बचाने मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने कुंवर सिंह के सिर पर भी तलवार मार दी। पुलिस ने बताया कि अभी विशाल, रवि, आकाश के नाम पता चले हैं। वारदात में उनके कई अन्य साथी भी थे। आरोपी गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित अन्ना नगर (Anna Nagar) बस्ती में रहते हैं। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 638/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाई 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!