Bhopal News: सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती कुछ महीनों में शादी करने तक पहुंची, शादीशुदा बताकर रिश्ता बनाने से किया इंकार

भोपाल। मेकअप आर्टिस्ट के साथ भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ में स्थित एक होटल में रेप हुआ है। आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
होटल में बुलाकर शादी करने से किया इंकार
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। उसने एसआई सृष्टि गुप्ता (Srishti Gupta) को अपनी पीड़ा बताई थी। जिसके बाद इस मामले में प्रकरण 308/26 दर्ज किया गया। आरोपी रोहित परमार (Rohit Parmar) है जो कि सीहोर (Sehore) जिले का रहने वाला है। उससे पहचान स्नेपचैट के जरिए हुई थी। वह कॉलेजों में छात्रों को दाखिला दिलाकर कमीशन लेता है। पहले फोन पर बातचीत होती थी। इसके बाद उसने नीलबड (Neelbarh) में स्थित एक होटल में बुलाया। यहां उसके सामने प्रेम का प्रस्ताव रखते हुए रिश्ते की बात रखी। इसके बाद आरोपी ने उससे रेप किया। यह सिलसिला दूसरी होटल में हुई मुलाकात में भी किया गया। लेकिन, कुछ दिन पूर्व जब तीसरी होटल में मुलाकात हुई तो आरोपी कहने लगा कि वह शादीशुदा है। इसलिए वह उसको अपना नहीं सकता है। इसके बाद उसने पीड़िता को सोशल मीडिया और मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि जिन होटलों में युवती को ले जाया गया उसका रिकॉर्ड मांगा जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।