Bhopal Cyber Fraud: साप्ताहिक हाट बाजार से वृद्ध का मोबाइल चोरी करके यूपीआई से रकम निकाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: पांच पीड़ितों से ऐंठ लिए पौने छह लाख रुपए से ज्यादा की रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर फ्रॉड के पांच मामले भोपाल सायबर क्राइम से थाने पहुंचे हैं। यह मामले भेापाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के जहांगीराबाद, कमला नगर, एमपी नगर और छोला मंदिर थाने में दर्ज हुए हैं। जिसमें पांच लाख, 82 हजार रुपए निकल गए हैं। इसमें एक वयोवृद्ध वकील के जेब से मोबाइल निकालकर उसके यूपीआई से पैसे निकाल लिए गए।

क्लीनिक में अपाईमेंट के लिए सर्च किया था गुगल क्रॉम

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार अनिल भार्गव (Anil Bhargav) पिता कृष्णगोपाल भार्गवत उम्र 66 साल जेल रोड (Jail Road) में रहते हैं। वे जिला कोर्ट में एडवोकेट का काम करते हैं। उनकी जेब से 18 जुलाई को मोबाइल (Mobile) चोरी चला गया था। जिसकी रिपोर्ट थाने पहुंचकर उन्होंने दर्ज कराई थी। इसके बाद डुप्लीकेट सिम निकाली तो पता चला कि उनके खाते से 37 हजार, 400 रुपए निकल गए। इससे पहले पुलिस ने वृद्ध को एनसीआर का पर्चा थाना पुलिस ने थमा दिया था। रकम जाने के बाद हुई शिकायत में पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस को जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई उसकी जानकारी लग गई है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 249/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह डिपो चौराहे के नजदीक रहने वाले वीरेंद्र शर्मा  पिता स्वर्गीय बीएन शर्मा उम्र 65 साल के साथ करीब दो लाख, 96 हजार रुपए का सायबर फ्रॉड हुआ। वे डॉक्टर पुनीत तिवारी (Dr Punit Tiwari) की क्लीनिक में अपाईमेंट के लिए गुगल क्रॉम में सर्च कर रहे थे। जिसके बाद वीरेंद्र शर्मा (Virendra Sharma) को कॉल करके फॉर्म भरने के लिए बोला था। वह एपीके फाइल (APK File) थी जिसके बाद रकम निकल गई। इसके अलावा आयुष सिंह रायमाझी पिता स्वर्गीय जगत सिंह रायमाझी उम्र 25 साल के खाते से एक लाख, 86 हजार रुपए की रकम ऐंठ ली गई। आयुष सिंह रायमाझी (Ayush Singh Raimajhi) कोटरा सुल्तानाबाद में रहते हैं। उनके पास 12 जुलाई को प्रियंका पटेल (Priyanka Patel) नाम की एक युवती ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर यह रकम निकाली गई है। उनसे झांसा देने के लिए तीन युवतियों के अलावा एक युवक ने संपर्क किया था। यह घटना 13 जुलाई से 15 जुलाई के बीच अंजाम दी गई। यह दोनों मामलों में कमला नगर (Kamla Nagar ) थाना पुलिस ने प्रकरण 353-354/26 दर्ज किया है। इसके अलावा एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस ने हरि सिंह जाट  पिता बाबूलाल जाट उम्र 40 साल के साथ हुए सायबर फ्रॉड के मामले में प्रकरण 300/26 दर्ज किया है। वे शांति नगर (Shanti Nagar) में रहते हैं। हरि सिंह जाट (Hari Singh Jaat) से 24 जुलाई की शाम पांच बजे 50 हजार रुपए ऐंठे गए हैं। इसी तरह छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने कल्याण नगर(Kalyan Nagar)  निवासी दीपक जैन (Deepak Jain) की शिकायत पर प्रकरण 713/26 दर्ज किया। उनके खाते से भी 50 हजार रुपए निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से पैर दबा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!