Bhopal News: मल्टी केयर अस्पताल से छह साल का बालक किडनैप

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में ले जाता दिखा व्यक्ति, जिस व्यक्ति के साथ उसे विक्षिप्त बता रही पुलिस,अस्पताल में भर्ती मां की हालत हुई खराब

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मल्टी केयर अस्पताल से एक छह साल का बालक अगवा कर लिया गया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। शुरुआती जांच में उसे ले जाने वाला व्यक्ति चिन्हित भी हुआ है। उसके बारे में पुलिस विक्षिप्त होने का दावा कर रही है। बालक 36 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिल सका है।

दर्जनों कैमरे खंगाल रही पुलिस

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार मल्टी केयर अस्पताल (Multi-Care Hospital) में एक महिला जिसकी उम्र लगभग 25 साल है चार दिन पहले भर्ती हुई थी। वह बाजपेयी नगर (Vajpai Nagar) मल्टी में रहती हैं। उसने दो शादियां की है। पहले पति ने दूसरी शादी कर ली है। उससे एक बेटा है जिसकी उम्र छह साल है। पहला पति एक अस्पताल में नौकरी करता है। उसके छोड़ने के बाद महिला ने दूसरी शादी की है। महिला की नजर से बचते हुए पहले पति का छह साल का बालक 16 जून की सुबह लगभग नौ बजे अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में आ गया। वह बाहर निकला और फिर उसे एक व्यक्ति मिल गया। उसे गोद में उठाकर वह व्यक्ति चला गया। इस मामले में पुलिस ने पहले गुमशुदगी 36/26 दर्ज की थी। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने 16 जून की शाम अपहरण का मामला 393/26 दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति विक्षिप्त हैं। उसकी तलाश में दर्जनों कैमरे खंगाल लिए गए हैं। बच्चा और वह व्यक्ति घोड़ानक्कास के बाद ओझल हैं। पुलिस की टीम बच्चे का सरगर्मी से पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : नशे के खिलाफ भोपाल में जमकर मीडिया रिपोर्टिंग 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!