Bhopal News: नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर दर्जनों लोगों ने किया था घेराव

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय में हुए प्रदर्शन के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। यह 16 जून को किया गया था। जिसमें वहां मौजूद दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति आदेश जारी करने में हो रही देरी को मुद्दा बनाया था।
इन्हें बनाया पुलिस ने आरोपी
इस मामले में थाने में शिकायत आमिर अहमद खान (Amir Ahemad Khan) पिता अतीक अहमद उम्र 56 साल ने दर्ज कराई है। वे गौतम नगर (Gautam Nagar) स्थित आयुक्त कार्यालय में तैनात हैं। पुलिस ने कार्यालय में तालाबंदी करके नारेबाजी करने के कारण सरकारी काम में हुई बाधा का प्रकरण दर्ज किया है। यह घेराव 16 जून को सुबह 11 बजे से शुरु हुआ था। गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस ने इस मामले में दिनेश ठाकुर (Dinesh Thakur) और राकेश कुमार बकोरिया (Rakesh Kumar Bakoria) को आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों निजी कोचिंग सेंटर चलाते हैं। इसलिए उनके प्रदर्शन को लेकर कोई स्थिति नहीं थी। पुलिस दोनों आरोपियों की पहचान के लिए डीपीआई कार्यालय से जानकारी मांगने जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।