Bhopal Missing News: संदेही पुलिस के पास था लेकिन अगवा बच्चा गायब था

Share

Bhopal Missing News: मीडिया से घटनाक्रम छुपाकर ऐड़ी चोटी का पुलिस ने लगाया जोर,पातालकोट एक्सप्रेस में मिले बालक को बाल कल्याण समिति को सौंपा

Bhopal Missing News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मल्टी केयर अस्पताल अस्पताल  से अगवा छह साल का बालक आखिरकार मिल गया है। उसके लापता होने से लेकर बरामद होने की कहानी में भोपाल (Bhopal Missing News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस की कई लापरवाही उजागर होना शुरु हो गई। जिसे दबाने के लिए पुलिस की तरफ से अलग कहानी मीडिया को बताई जा रही थी।

पातालकोट एक्सप्रेस के कोच में सवार होते दिखाई दिया

जानकारी के अनुसार 16 जून की सुबह नौ बजे से लापता छह साल का बालक जिस व्यक्ति के साथ दिखाई दिया था उसे पुलिस ने उसी रात तलाश लिया था। उसके पास बालक नहीं था। जिसको पुलिस ने उजागर नहीं किया था। जिस व्यक्ति के साथ था वह विक्षिप्त निकला। लापता बालक इमामीगेट, इमामबाड़ा, जुमेराती, घोड़ानक्कास, फूल मंडी, रैनी वाली गली होते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था। उसके साथ वह संदेही कुछ दूर तक साथ था। लेकिन उसके बाद बालक अकेला था। बालक की तलाश भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर हुई तो वह पातालकोट एक्सप्रेस (Patalkot Express) के कोच में सवार होते हुए दिखाई दिया। उसको ट्रेन से उतारने के लिए पुलिस की टीम बीना जंक्शन (Beena Junction) भी पहुंची थी। लेकिन, वह पुलिस को नहीं मिल सका। इसके बाद सभी जीआरपी को इस संबंध में जानकारी भेज दी गई थी। इसी जानकारी के आधार पर लापता बालक की जानकारी मथुरा जंक्शन (Mathura Junction) से कोहेफिजा (Kohefiza) थाने को मिली। पुलिस को बताया गया कि पातालकोट एक्सप्रेस के बोगी से जिस छह साल के बालक को उतारकर बाल कल्याण समिति (Bal Kalyan Samiti) के माध्यम से सुरक्षित रखा गया वह भोपाल से अगवा बालक है। जिसके बाद भोपाल पुलिस की टीम उसे लेने के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने बताया कि उसे 20 जून की सुबह भोपाल (Bhopal) लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उसकी मां मल्टी केयर अस्पताल (Multi Care Hospital) में भर्ती थी। तभी वह परिजनों की नजरों से बचकर गायब हो गया था। उसका सुराग देने पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिग्मा फैक्ट्री कर्मचारी के सूने घर का ताला तोड़ा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Missing News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!