Bhopal News: पति के साथ हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस को परिजनों की तलाश

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग—अलग स्थानों पर महिला समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा और अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई है। निशातपुरा में नव विवाहिता ने फांसी लगाई है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिए गए हैं।
तीसरे पति से है दो साल की बेटी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार लक्ष्मी विश्वकर्मा पति कमल विश्वकर्मा उम्र 34 साल करोद स्थित रतन कॉलोनी (Ratan Colony) में रहती थीं। उसे फांसी के फंदे से उतारकर परिजन पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) ले गए थे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि लक्ष्मी विश्वकर्मा (Laxmi Vishwakarma) की 2012, 2016 के बाद 2022 में शादी हुई है। उसके दो पति उसे पूर्व में बिना तलाक दिए छोड़ चुके हैं। तीसरे पति कमल विश्वकर्मा (Kamal Vishwakarma) से उसकी दो साल की बेटी है। निशातपुरा पुलिस ने मर्ग 41/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई शिव मोहन सेंगर (SI Shiv Mohan Sengar) कर रहे हैं। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया के नजदीक गौतम नगर (Gautam Nagar) बस्ती में गुलाब सिंह वर्मा (Gulab Singh Verma) पिता हरप्रसाद वर्मा उम्र 49 साल ने फांसी लगाई है। वह आटो (Auto) चलाने का काम करता था। उसे फंदे पर लटके हुए 17—18 जून की दरमियानी रात दो बजे पत्नी ने देखा था। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। पुलिस को अस्पताल से घटना की जानकारी मिली थी। मामले की जांच एएसआई सुरमल वसुनिया (ASI Surmal Vasunia) करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अभी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 38/26 कायम कर लिया है। परिजनों के बयान और मोबाइल समेत अन्य डिजीटल माध्यम से वजह का पता लगाया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।