Bhopal Cop News: तलैया थाने के भीतर काम करते वक्त बिगड़ गई थी तबीयत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पूरा रेस्क्यू अभियान

भोपाल। थाने में पदस्थ एसआई राधेलाल को उनके सहकर्मियों ने सीपीआर देकर उनको नया जीवन प्रदान किया। यह मामला भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र का है। वे स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व रात्रि में थाने के भीतर अपना दैनिक कार्य संपादन कर रहे थे। जिस दौरान वे अचानक बातचीत करते हुए बेसुध होकर कुर्सी से नीचे गिर गए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना
तलैया (Tallaiya) थाना के अनुसार एसआई राधेलाल (SI Radhelal) की रात में ड्यूटी थी। उनकी हालत बिगड़ी और वे कुर्सी से ही बेहोश हो गए। साथी कर्मचारियों ने स्थिति को गंभीरता से समझते हुए समय गंवाए बिना प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता शुरू की। एएसआई राजकुमार शर्मा (ASI Rajkumar Sharma) और कांस्टेबल अंकित (Constable Ankit) ने काफी देर तक सीपीआर (CPR) दिया। उनकी तत्परता से राधेलाल को होश आया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कांस्टेबल अमित दुबे (Constable Amit Dubey) और कांस्टेबल मुरारीलाल (Constable Murarilal) ने थाने के सरकारी वाहन से चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) पहुंचाया। समय रहते सीपीआर मिलने और तुरंत अस्पताल पहुंचाए जाने से उनकी हालत संभल सकी। पुलिसकर्मियों को दी जाने वाली सीपीआर और आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता की ट्रेनिंग इस घटना में बेहद उपयोगी साबित हुई। सहकर्मियों ने घबराने के बजाय तत्काल स्थिति को समझा और प्रशिक्षित तरीके से सीपीआर शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।