Bhopal News: प्रतिबंध के बावजूद स्वतंत्रता दिवस में बिक रही थी अवैध शराब

Share

Bhopal News: दो महिलाओं समेत एक दर्जन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी समेत आसपास सभी मदिरा दुकानों पर बिक्री पर रोक थी। जिस कारण अवैध शराब माफिया मुनाफा कमाने सक्रिय हुए। पिछले चौबीस घंटों के दौरान नौ थानों की भोपाल (Bhopal News) शहर की पुलिस ने दो महिला समेत एक दर्जन अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

इनके पासे से मिली अवैध शराब

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस ने 60 वर्षीय मुन्नी बाई (Munni Bai) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 13 क्वार्टर शराब (Liquor) मिली। इसी तरह कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने छेला पवार (Chela Pawar) को 17 क्वार्टर के साथ दबोचा। इसके अलावा शाहपुरा (Shahpura) पुलिस ने पूनम भालसे (Poonam Bhalse) से 37 क्वार्टर, अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने राजेंद्र तिवारी (Rajendra Tiwari) और सोहेल खान (Sohel Khan) से 40 क्वार्टर, अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस ने अमित श्रीवास्तव (Amit Shrivastav) से 50 क्वार्टर, मिसरोद (Misrod) पुलिस ने हिम्मत आदिवासी और सुंदरलाल ठाकुर से 53 क्वार्टर, टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) पुलिस ने रितिक रैकवार (Ritik Raikwar) से 17 क्वार्टर, छोला मंदिर(Chhola Mandir)  थाना पुलिस ने कृष्णा पाल उर्फ कबीर (Krishna Pal@Kabir) से 48 क्वार्टर और बिलखिरिया (Bilkhiriuya) थाना पुलिस ने संजय कुशवाह (Sanjay Kushwah) के कब्जे से 21 क्वार्टर जब्त किए हैं। सभी आरोपियों से 271 क्वार्टर अवैध शराब मिली है। जिसकी कीमत पुलिस ने 28 हजार, 600 रुपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चों की मदद से तस्करी करा रहे थे गांजा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!