Bhopal Cop News: एक थाने की कार्रवाई से दूसरा थाना बेखबर

Share

Bhopal Cop News: पुलिस कमिश्नर का आदेश सोशल मीडिया में वायरल हुआ,गिरफ्तारी के बारह दिन बाद निगरानी बदमाश पर ईनाम का ऐलान

Bhopal Cop News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरु होने के बाद चार जोन में बांटे गए शहर को लेकर संवादहीनता का मामला सामने आया है। दरअसल, बारह दिन पहले निगरानी बदमाश को जोन-तीन के थाने (Bhopal Cop News) में गिरफ्तार किया था। उसके बावजूद उसी बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर जोन-1 की तरफ से पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास प्रस्ताव भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए की घोषणा की गई थी।

फरारी का प्रतिवेदन बनाकर किया पेश

जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश नीलकंड उर्फ भूरा हड्डी (Akash Neelkanth@Bhura Haddi) पिता कमल नीलकंड उम्र 26 साल है। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित बाजपेयी नगर (Vajpai Nagar) मल्टी में रहता है। उसके खिलाफ दर्जनों मामले हैं और वह शाहजहांनाबाद थाने का निगरानी बदमाश भी है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज करके शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह उस मामले में जेल भी जा चुका था। इसके बावजूद जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाने ने अपने यहां दर्ज मारपीट के एक मामले में उसकी फरारी का प्रतिवेदन बनाकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) के कार्यालय भेज दिया। वहां कार्यालय से उसकी गिरफ्तारी पर 12 अक्टूबर को 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया। इस मामले में जहांगीराबाद थाना प्रभारी हरिकिशन लोहिया (TI Hari Kishan Lohiya) से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने बताया कि पूर्व में दर्ज प्रकरण में प्रतिवेदन बनाया गया था। अभी आरोपी उसी प्रकरण में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्टोन दुकान से मोबाइल चोरी 

दो वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

कमला नगर (Kamla Nagar) पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा है। उनके खिलाफ मारपीट हमले समेत कई प्रकरण पहले से दर्ज है। वह उन्हीं मामलों में जिला अदालत की पेशियों में उपस्थित नहीं हो रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 22 वर्षीय शुभम सरदार (Shubham Sardar) और 30 वर्षीय धीरज विश्वकर्मा (Shubham Vishwakarma) है। शुभम सरदार के खिलाफ चार स्थायी वारंट जारी थे। वह अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) बस्ती में रहता है। जबकि धीरज विश्वकर्मा बापू नगर (Bapu Nagar) में रहता है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!