Bhopal News: कपड़ा दुकान में करता था काम, उत्तर प्रदेश में रहते हैं परिजन

भोपाल। कपड़े की दुकान में काम करने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण मौत की ठोस वजह पता नहीं चली है।
कारणों का पता लगा रही पुलिस
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी 11 अक्टूबर की दोपहर बारह बजे दिलीप कुमार निशाद (Dilip Kumar Nishad) ने दी थी। वह मरने वाले युवक का ममेरा भाई है। उसने बताया कि चंदन निशाद पिता श्रीराम निशाद उम्र 23 साल मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) जिले का रहने वाला है। वह कुछ महीना पूर्व ही भोपाल के बैरागढ़ में काम की तलाश करते हुए आया था। उसे अपनी मदद से कपड़े की दुकान में नौकरी लगाई थी। चंदन निशाद जिस दुकान में काम करता था उसके ही मालिक ने रहने के लिए कमरा भी उपलब्ध कराया था। मामले की जांच करने मौके पर एएसआई शिव नारायण (ASI Shiv Narayan) पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस को किसी तरह का कारण पता नहीं चला है। परिजन भोपाल आने पर बयान दर्ज करके वजह का पता लगाया जाएगा। बैरागढ़ थाना पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।