Bhopal Cyber Fraud: इंवेस्ट की आड़ में महिला से ऐंठ ली जालसाजों ने मोटी रकम

Share

Bhopal Cyber Fraud: चौबीस घंटों के दौरान सायबर धोखाधड़ी के सात प्रकरण दर्ज, अलग-अलग तकनीक की मदद से निकाली साढ़े 32 लाख रुपए से ज्यादा की रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी के छह थानों ने जालसाजी के अलग-अलग सात प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें करीब 32 लाख, 59 हजार रुपए की रकम जालसाजों ने पीड़ितों के खाते से निकाल ली। सभी मामलों में प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसमें मनी ट्रेल का पता लगाकर खातों को फ्रीज कराया गया है। इसके बाद अब भोपाल शहर के बागसेवनिया थाने में दो जबकि अशोका गार्डन, टीला जमालपुरा, कजलीखेड़ा, छोला मंदिर और शाहपुरा थाना पुलिस ने एक-एक जालसाजी के प्रकरण दर्ज किए हैं।

इंवेस्ट की आड़ में पौने 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने 30 जुलाई को जालसाजी के दो प्रकरण 578/26-579/26 दर्ज किए। जिसमें पहली शिकायत आशिमा मुखर्जी पति एमएस मुखर्जी उम्र 79 साल ने दर्ज कराई है। वे अलकापुरी (Alkapuri) में रहती हैं। उन्होंने 24 जुलाई को ऑनलाइन कांच के कटोरे बुलाए थे। वह पार्सल (Parcel) खोलने पर टूटे मिले। जिस कारण आशिमा मुखर्जी (Ashima Mukharjee) ने गुगल क्रॉम में जाकर शिकायत दर्ज कराने सर्च किया। उस नंबर पर कॉल किया तो आरोपी ने क्षतिग्रस्त सामान की तस्वीर भेजने बोला। जिसके बाद जालसाज ने 10 रुपए जमा करने के लिए एक लिंक भेजी। उसे क्लिक करते ही मोबाइल (Mobile) हैंग हो गया। जिसके बाद तीन किस्त में 95 हजार रुपए निकल गए। रकम किसी राव सरकार के खाते में जमा हुई है। इधर, रिंचू राय पति पवन मेहरा के साथ 26 लाख, 84 हजार, 742 रुपए का फर्जीवाड़ा किया। वह ग्राम अहमदपुर (Ahemadpur) में रहती हैं। उन्हें सितंबर, 2025 में एक व्हाट्स एप ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा गया था। जिसके बाद रिंचू राय (Rinchu Rai) ने अप्रैल, 2026 से निवेश करना शुरु किया। आरोपियों के कहने पर उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक के अलावा पति पवन मेहरा (Pawan Mehra)  के भारतीय स्टेट बैंक खाते (SBI) से डेढ़ दर्जन से अधिक बार में रकम भेजी थी। यह निवेश उन्होंने मोहित भारती (Mohit Bharti) और कुशल मालवीय (Kushal Malviya) नाम के दो युवकों के कहने पर किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चों की किताब दिलाने के बाद पिता ने जहर खाया 

होटलों की समीक्षा कराने के बाद प्रीपेड टास्क

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस के अनुसार सुदीप पटेल पिता हरिबाबू पटेल ग्रीन पार्क कॉलोनी (Green Park Colony) में रहते हैं। वे मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के रहने वाले हैं। उनसे 11 जून को व्हाट्स एप पर अमृता शर्मा (Amrata Sharma) नाम की महिला ने संपर्क किया था। उसने डिजीटल मार्केटिंग (Digital Marketing) कंपनी का बनकर सुदीप पटेल (Sudeep Patel) को होटल (Hotel) की समीक्षा करने पर कमाई का लालच दिया। जिसमें उन्हें पैसों का भुगतान हुआ। इसके बाद उन्हें प्रीपेड टास्क (Bhopal Cyber Fraud) बोलकर तीन बार में एक लाख, 13 हजार, 168 रुपए ऐंठ लिए। इस संबंध में शिकायत उन्होंने 14 जून को राष्ट्रीय हेल्प लाइन में दर्ज कराई थी। जिसमें जांच के बाद 31 जुलाई को पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 427/26 दर्ज कर लिया है। इसके अलावा छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने 43 वर्षीय सुनील कुमार नायक (Sunil Kumar Nayak) की शिकायत पर प्रकरण 717/26 दर्ज किया है। वे अयोध्या बायपास स्थित गिरनार वैली (Girnar Valley) में रहते हैं। उनसे जालसाजों ने झांसा देकर 18 जुलाई को खाते से 95 हजार रुपए की रकम निकाल ली थी। इसी तरह शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने कंफर्ट इंक्लेव (Comfort Enclave) में रहने वाले 57 वर्षीय राकेश मेहरोत्रा (Rakesh Mehrotra) की शिकायत पर प्रकरण 424/26 दर्ज किया। वे मंडीदीप में स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोपियों ने उनके खाते से करीब 45 हजार रुपए निकाल लिए हैं। इससे पहले उनके पास आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का कस्टमर केयर बनकर जालसाजों ने फोन लगाया था। क्रेडिट कार्ड (Credit Card) अपडेट कराने का बोलकर उन्हें लिंक भेजी थी। यह लिंक (Link) मोबाइल में नहीं खुली तो जालसाज ने उनसे स्क्रीन शेयर साझा करने के लिए एक लिंक भेजी। उसे क्लिक करते ही दो किस्त में रकम निकल गई। इन दोनों प्रकरणों को लेकर थाना पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर से छह दिन पहले लापता व्यक्ति की लाश मिली

खाते से रकम निकालकर खरीदे महंगे उपकरण

Bhopal Cyber Fraud
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

इधर, टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस ने अभिषेक झलाया (Abhishek Jhalaya) पिता बृजकिशोर झलाया उम्र 24 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 206/26 30 जुलाई को दर्ज किया है। वे शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) क्षेत्र में रहते हैं। उनके दो बैंक खातों से रकम निकलने के पहले जालसाजों ने व्हाट्स एप को हैक कर लिया था। आरोपियों ने खाते से 5 जुलाई को 88 हजार रुपए निकाल लिए हैं। इधर, कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस ने भी 30 जुलाई को जालसाजी का प्रकरण 316/26 दर्ज किया है। थाने में शिकायत 29 वर्षीय सुनील सोनार (Sunil Sonare) ने दर्ज कराई है। उनके पास 24 जुलाई को एक्सिस बैंक (Axis Bank) का कर्मचारी बनकर फोन आया था। आरोपियों ने एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की वैद्यता बढ़ाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने एक लाख, 38 हजार रुपए की जालसाजी की है। इस रकम से आरोपियों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोरुम से खरीदे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!