Bhopal News; राजधानी के धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे चोर

Share

Bhopal News: एक सप्ताह के भीतर में दो मंदिर और दो मस्जिदों में हुई घटनाएं, सावन सोमवार के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर गंभीर नहीं पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के धार्मिक स्थलों को एक सप्ताह से चोर निशाना बना रहे हैं। इस दौरान दो मंदिरों के अलावा दो मस्जिदों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। यह मामले भेापाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर, हबीबगंज, अशोका गार्डन और अरेरा हिल्स थाने में दर्ज हुए हैं। इन धार्मिक स्थलों से चोर करीब तीन लाख रुपए के मुकुट, आभूषण, नकदी ले जा चुके हैं।

राम दरबार से चांदी का मुकुट चोरी

ताजा घटना एमपी नगर (MP Nagar) थाना क्षेत्र स्थित पुराना आरटीओ कार्यालय शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित हनुमंत सेवा आश्रम (Hanumanth Seva Ashram) में हुई। यहां राम दरबार से चांदी का मुकुट (Crown) चोरी चला गया। इस मामले की शिकायत थाने में नितेश कुमार शर्मा (Nitesh Kumar Sharma) पिता स्वर्गीय पंडित हरिहर शर्मा उम्र 50 साल ने दर्ज कराई है। वे आश्रम में ही रहते हैं। घटना 30 जुलाई को हुई थी। एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 306/26 दर्ज कर लिया है। इससे पहले हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित दस नंबर स्थित मंदिर से 75 हजार रुपए कीमत का मुकुट चोरी गया था। इसकी रिपोर्ट थाने में रामसुंदर शर्मा (Ram Sunder Sharma) ने दर्ज कराई थी। इससे पहले अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र स्थित इकबाल कॉलोनी (Iqbal Colony) में मस्जिद (Mosque) में चोरी की वारदात हुई थी। जिसकी रिपोर्ट थाने में कारोबारी रजा बैग (Raza Baig) ने दर्ज कराई थी। इससे पहले अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना क्षेत्र में मस्जिद में घुसकर एक व्यक्ति दस्तावेज के अलावा चंदा पेटी को तोड़कर नकदी ले गया था। इस वारदात में सीसीटीवी कैमरे में एक संदेही भी कैद हुआ था। हालांकि अभी तक चारों घटनाओं में पुलिस को किसी तरह की सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्रा ने फांसी लगाई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!