Bhopal News: दो दिन बाद भी ज्यादती के मामले में नहीं की जा सकी गिरफ्तारी

भोपाल। राजधानी के ईरानी डेरा में रहने वाले काला ईरानी का बेटा दो दिनों से पुलिस को चखाने का काम कर रहा है। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाने में ज्यादती का प्रकरण दर्ज हैं। इससे पहले दो साल तक ज्यादती के आरोपी पिता ने सिरदर्द बना रखा था। वह हाईवे लूट करने के कई मामलों में फरार चल रहा था।
हाईवे लूट करने के कई मामलों में चल रहा फरार
जानकारी के अनुसार आरोपी साहिब अली (Sahib Ali) के खिलाफ उसकी मंगेतर ने मुकदमा दर्ज कराया है। वह काला ईरानी उर्फ नजब अली (Kala Irani @Najab Ali) का बेटा है। काला ईरानी के खिलाफ दर्जनों मुकदमे हैं। वह राजू ईरानी (Raju Irani) का प्रतिद्वंदी भी है। यह दोनों संगठित तरीके से गिरोह का संचालन करते हैं। जिनके ठिकानों पर दबिश देने के दौरान पुलिस को खदेड़ने के कई मामले सामने आ चुके हैं। मंडी चौकी प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव (TI Anil Yadav) ने बताया कि आरोपी साहिब अली की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। निरीक्षक अनिल यादव को एक दिन पहले अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय से कार्य को लेकर फटकार भी पड़ी थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।