Bhopal News: कोर्ट में बैठी महिला वकील को भेजी अश्लील फोटो

Share

Bhopal News: साथी एडवोकेट के साथ पहुंची थाने,दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। व्हाट्सएप पर एक महिला वकील को अश्लील फोटो भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

मोबाइल पर भेजी अश्लील फोटो

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 43 वर्षीय पीड़िता मंडीदीप (Mandideep) की रहने वाली हैं और भोपाल कोर्ट (Bhopal Court) में प्रैक्टिस करती हैं। वह कोर्ट गेट के पास अपनी टेबल पर बैठी थीं, तभी दोपहर सवा बजे उनके मोबाइल (Mobile) पर व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में तीन फ्रेम वाली अश्लील फोटो थी, जिसमें आपत्तिजनक अवस्था में महिला-पुरुष दिख रहे थे। फोटो देखकर अधिवक्ता काफी परेशान हुईं और उन्होंने साइबर सेल में आवेदन दिया था। साइबर जांच के बाद आज वह साथी एडवोकेट के साथ थाने पहुंचीं और स्क्रीनशॉट के साथ प्रकरण 409/26 दर्ज कराया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर नंबर धारक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: नवजात समेत तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!