Bhopal Fraud News: एक दर्जन से अधिक क़िस्त में जमा करा दिए पौने आठ लाख रुपए

भोपाल। दुबई से सस्ते आईफोन मंगाकर मुनाफा दिलाने के नाम पर पौने आठ लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। फरियादी नईम अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई है।
कम कीमत में आईफोन दिलाने का दिया लाालच
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद (Jahangirabad) निवासी नईम अंसारी (Naeem Ansari) उम्र 29 साल डीबी मॉल (DB Mall) में काम करता था। 31 अक्टूबर 2023 को उसी मॉल में काम करने वाले राकेश कुमार सोलंकी (Rakesh Kumar Solanki) और विक्की राय चंदानी (Vikky Rai Chandani) ने उसे झांसा दिया कि वे दुबई से कम कीमत में आईफोन (IPhone) लाकर ज्यादा दाम में बेचते हैं। 15 दिन के लिए 55 हजार देने पर 4 हजार मुनाफा देने का लालच दिया। पहली बार 55 हजार लेकर 59 हजार वापस किए, जिससे नईम को भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने 16 बार में 55-55 हजार रुपए उसके क्रेडिट कार्ड से लिए, लेकिन सिर्फ दो बार ही मुनाफे सहित रकम लौटाई। शेष 14 बार की करीब पौने आठ लाख रुपये हड़प लिए। एमपी नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण 410/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।