Bhopal News: नाबालिग समेत दो व्यक्तियों की सड़क हादसों में मौत

Share

Bhopal News: नाना की रसोई में जा रहा था नाबालिग, प्रभात फेरी में वृद्ध को कार ने टक्कर मारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी में हुए दो सड़क हादसों में नाबालिग समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के परवलिया सड़क और भोपाल शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

नाना की रसोई में शामिल होने जा रहा था

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार 04 नवंबर की शाम लगभग छह बजे श्याम ढाबा और राजस्थानी ढाबा के बीच हुआ था। हादसे में 17 वर्षीय निर्मल मारन (Nirmal Maran) जख्मी हुआ था। वह ग्राम मुगालिया हाट में रहता था। घटना वाले दिन वह नाना की रसोई में शामिल होने सीहोर जिले के झागरिया गांव जा रहा था। उसके साथ बाइक (Bike) पर दोस्त देवकरण भी था। इलाज के दौरान निर्मल मारन की 06 नवंबर की सुबह मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला है कि हादसा बाइक की टक्कर से हुआ। टक्कर मारने वाला चालक भी हादसे में घायल है। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 31/26 कायम कर लिया है। इधर, हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर की सुबह नौ बजे हुई सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में श्याम नगर (Shyam Nagar) मल्टी में रहने वाले 82 वर्षीय गयादीन (Gayadeen) घायल थे। हादसा राजपूत भवन (Rajput Bhavan) के पास कार (Car) से हुआ था। घटना के वक्त वृद्ध सड़क पार कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है लेकिन टक्कर मारने वाली कार का सुराग पुलिस को नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सहकारी समिति के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!