Bhopal Murder News: गड़ा धन पाने की लालच में पिता ने दी बेटी की बलि

Share

Bhopal Murder News: दो महीना पूर्व खेत के भीतर जमीन से निकाली थी पुलिस ने लाश,पिता और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज,पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद की गई कार्रवाई

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। खेत के भीतर मेड के पास दो महीना पूर्व एक कंकाल मिला था। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) देहात के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। मानव अंगों को जानवरों ने भी नोंच लिया था। जिस कारण सिर और पैर अलग-अलग स्थानों पर मिले थे। इस मामले में पीएम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

बेटी की गला दबाकर की थी हत्या

एसपी भोपाल देहात पंकज पांडे (SP Pankaj Pandey) ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट लापता बच्ची के रुप में उसकी पहचान हुई। उसकी अप्रैल, 2026 में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। वह जिस जगह रहती थी वहां से लगभग दो सौ मीटर के फासले पर खेत की मेड के पास कंकाल 7 मई को मिला था। सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस को मौके पर कपड़े भी मिले थे। यह कपड़े गुम बच्ची से मेल खाते थे। उसने अपने पति पर ही संदेह जताया था। जिस कारण वह पुलिस की रडार पर था। इसी दौरान पीएम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पिता को दबोचा गया। उसने बताया कि वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाला है। वह अपने दो साथियों के बहकावे में आ गया था। उन्होंने बताया था कि यदि वह बेटी की बलि देगा तो उसे गड़ा धन मिल जाएगा। आरोपियों के कहने पर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसे खेत के मेड में दफना दिया था। पुलिस ने बयानों, मेडिको लीगल रिपोर्ट के आधार पर 15 जुलाई की शाम इस मामले में आधिकारिक तीन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। इससे पहले एसपी ने सर्पदंश से मौत होने की संभावना जताई थी। जबकि मामला संवेदनशील होने पर हत्याकांड जैसे मामले में आरोपी पिता और उसके दो साथियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। एसपी का कहना है कि मामला नाबालिग से जुड़ा है। जिसमें उनकी पहचान उजागर नहीं की जा सकती। जबकि यह नियम ज्यादती, छेड़छाड़ जैसे मामले में हैं। हालांकि ज्यादती वाले तथ्यों को लेकर उन्होंने इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Cyber Fraud: म्यूल खातों को सायबर फ्रॉड गिरोह को बेचने वाले एक्सपोज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!