Bhopal Cyber Fraud: बिहार का डीजीपी बनकर सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: फोन करके जालसाज बोला बहुत ज्यादा पोर्न मूवी देखते हो सैटलमेंट के नाम पर मांग ली रकम, पीड़ितों से ऐंठ लिए तीन लाख,42 हजार रुपए से ज्यादा की रकम,मीडिया से पुलिस ने छुपाई धोखाधड़ी की जानकारी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बिहार का डीजीपी बनकर एक व्यक्ति के साथ सायबर फ्रॉड हुआ है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसके अलावा चार अन्य मामले भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। यह सारे प्रकरण ई—जीरो एफआईआर से थाने पहुंचे थे। जिनके बारे में मीडिया से पुलिस ने जानकारी भी छुपा ली है।

ब्लैकमेल करके बदनाम करने की दी धमकी

जानकारी के अनुसार आनंद कुमार अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में रहते हैं। उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वे पटना जिले से बोल रहे हैं और वह डीजीपी हैं। उसने कहा कि आनंद कुमार (Anand Kumar) बहुत ज्यादा पोर्न मूवी अपने एंड्रायड मोबाइल में देखते हैं। वह उन्हें ब्लैकमेल करके बदनाम करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने सैटलमेंट का प्रस्ताव रखा। आरोपी का कहना था कि यदि वह पैसा देगा तो उसकी देखी हुई फिल्म की लिंक को डिलीट कर देगा। यह बोलकर आरोपी ने उससे 34 हजार पांच सौ रुपए खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद वह रकम को कम बताकर उसे परेशान करने लगा। जिस कारण राष्ट्रीय हेल्प लाइन 1930 में पीड़ित ने संपर्क करके शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह अर्जुन नगर (Arjun Nagar) में रहने वाले राजाराम विश्वकर्मा (Rajaram Vishwakarma) , टनाटन ढ़ाबे के पास रहने वाले अमित शर्मा (Amit Sharma), अयोध्या नगर एक्सटेंशन में रहने वाले जयंत कुमार सौंधिया (Jayant Kumar Saundhiya) और शिव शक्ति राम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार सिंह (Sunil Kumar Singh) भी सायबर फ्रॉड के शिकार हो गए। जालसाजों ने चारों पीड़ितों से अलग—अलग तकनीक की मदद से तीन लाख आठ हजार रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली है। अयोध्या नगर ​थाना पुलिस ने सभी मामलों में 14 जुलाई को जालसाजी के प्रकरण 326-327-328-329-330/26दर्ज कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने बा​थरुम में की खुदकुशी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!