Bhopal Cyber Fraud: दस लाख रुपए की सायबर जालसाजी

Share

Bhopal Cyber Fraud: अलग-अलग तकनीकों को अपनाकर चौदह व्यक्तियों के खातों में लगाई सेंध, वाटर स्पोर्ट्स एथलीट ने विदेशी समझकर पूरे परिवार के खातों से रकम जमा कराई

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दस लाख रुपए के सायबर जालसाजी मामले दर्ज हुए हैं। इन सभी घटनाओं की प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber fraud) की तरफ से की गई थी। जिसमें चौदह पीड़ितों को जालसाजों ने अलग-अलग तकनीक अपनाकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने उन खातों में वित्तीय लेन-देन में प्रतिबंध लगा दिया है जिनमें शातिर जालसाजों ने रकम भेजी थी। कुछ मामलों में राशि से खरीदारी करने की भी बात सामने आई है।

जालसाजी की रकम से की खरीदारी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण 453-454/26 दर्ज किए। पहली शिकायत कृपाल सिंह ()Krapal Singh) पिता सुरजन सिंह उम्र 36 साल ने दर्ज कराई। वे खजूरी कला में रहते हैं। उनके एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) खाते से दो किस्त में 73199 रुपए निकल गए। दूसरी शिकायत आधार शिला कॉलोनी (Adhar Shila Colony) निवासी राजेंद्र प्रसाद सक्सेना (Rajendra Prasad Saxena) पिता रामचरण सक्सेना उम्र 75 साल ने दर्ज कराई। उनके एसबीआई (SBI) खाते से 50 हजार रुपए निकल गए। राजेंद्र प्रसाद सक्सेना के पास एसबीआई का कर्मचारी बनकर जालसाज ने वृद्धा अवस्था का पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर फर्जीवाड़ा किया। इसी तरह चूना भट्टी(Chuna Bhatti)  थाना पुलिस ने भी दो जालसाजी के प्रकरण 422-423/26 दर्ज किए हैं। जिनकी शिकायत राहुल मालवीय (Rahul Malviya) और भावना चंदानी (Bhawna Chandani) ने दर्ज कराई है। दोनों व्यक्तियों के खाते से करीब सवा एक लाख रुपए निकले हैं। अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस ने विनोद कुमार राजभर (Vinod Kumar Rajbhar) पिता स्वर्गीय रामसजन राजभर उम्र 30 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 184/26 दर्ज किया। वे भीम नगर (Bheem Nagar) बस्ती में रहते हैं। रकम से जालसाजों ने खरीददारी की है। कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस ने तुलसी नगर (Tulsi Nagar) निवासी पल्लवी जैन (Pallavi Jain) पिता कैलाश चंद्र जैन उम्र 48 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 268/26 दर्ज किया। वे फिलहाल मारवाडी रोड में रह रही हैं। उनके खाते से एक लाख रुपए निकल गए हैं। वे जैन मंदिरों में यात्राएं करती रहती हैं। उन्हें मोबाइल (Mobile) खरीदने का झांसा देकर जालसाजों ने फर्जीवाड़ा किया। गांधी नगर (Gandhi Nagar) पुलिस ने शिवराज यादव (Shivraj Yadav) पिता अजब सिंह यादव की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 484/26 दर्ज किया। उनके खाते से 31300 रुपए निकल गए। जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस ने दीपा राजपूत (Deepa Rajput) पिता लिलार सिंह उम्र 24 साल की शिकायत पर प्रकरण 354/26 दर्ज किया। वे मूलत: रायसेन (Raisen) जिले की रहने वाली है। फिलहाल किराए के मकान में जिंसी इलाके में रहती है। दीपा राजपूत वाटर स्पोर्ट्स एथलीट (Water Sports Athlete) है। उनकी इंस्टाग्राम के जरिए एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। आरोपी ने यूके में रहना बताया। उसने यूके से गैजेटस और मोबाइल भारत के मुकाबले सस्ते दाम में दिलाने का झांसा दिया था। झांसे में दीपा राजपूत ने सामान खरीदने के लिए अपने भाई मयंक राजपूत, उमेद प्रताप, दोस्त आरती नाथ, रिश्तेदार गोपाल ठाकुर के खाते से दो लाख, 17 हजार 499 रुपए भेज दिए। कुछ दिन बाद उस आईडी के जरिए संपर्क किया गया तो वह ब्लॉक बता रहा था। निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस ने नियामत उल्लाह शेख (Niyamat Ullah Shaikh) पिता इज्जत उल्लाह शेख उम्र 40 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 1046/26 दर्ज किया। वे करोद (Karond) में स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। उनके खाते से 58999 रुपए निकले थे। नियामत उल्लाह शेख बंसल वन (Bansal One) में ड्रायवरी का काम करते हैं। उनका मोबाइल अचानक बंद होकर अपडेट हुआ और फिर खाते से रकम निकल गई। जालसाजों ने उनके खाते मेें करीब 16796 रुपए वापस भी जमा कराए। जिस व्यक्ति ने रकम भेजी वह उसको नहीं जानते हैं। हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित 37 वर्षीय जितेंद्र कनाडे (Jitendra Kanade) के खाते से 60 हजार रुपए निकले। वहीं शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 27 वर्षीय दीक्षा के खाते से एक लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकल गई। आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए उसे झांसा दिया था। कमला नगर (Kamla Nagar) और रातीबड़(Ratibarh)  थाना पुलिस ने क्रमश: 24 वर्षीय अंकिता और 50 सिंदू मौर्य के खाते से एक लाख पांच हजार रुपए निकलने के मामले में प्रकरण 495-422/26 दर्ज किया। मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस ने 49 वर्षीय अरविंद धाकड़ (Arvind Dhakad) के मामले में प्रकरण 715/26 दर्ज किया। दानिश नगर (Danish Nagar) निवासी धाकड़ के खाते से करीब 57 हजार रुपए जालसाज ने कार्ड की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेलकर्मी ने फांसी लगाई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!