Bhopal News: जिस जगह से सीएम समेत कई वीआईपी का काफिला गुजरता है वहां भी वाहन अज्ञात

Share

Bhopal News: तीन महीने पहले हुई थी वाहन की टक्कर से मौत, मरने वाली महिला की भी नहीं हो सकी पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। राजधानी में लगे सीसीटीवी कैमरे कितने कारगर है यह समाचार उसकी सिर्फ बानगी भर है। मामला भेापाल (Bhopal News) शहर के  श्यामला हिल्स स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे का है। यहां तीन महीना पूर्व एक महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें अब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला इसलिए रोचक है क्योंकि पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन का पता ही नहीं चल सका। जबकि इस चौराहे से कई वीआईपी मूवमेंट हर रोज होता है।

पहचान नहीं होने पर महिला को दफनाया गया

जानकारी के अनुसार मामले की जांच एएसआई मुकेश चौरसिया (ASI Mukesh Chaurasiya) कर रहे थे। महिला की उम्र 40 साल थी। दुर्घटना 10 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। जख्मी महिला को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया था। उसे सिर में गंभीर चोट आई थी। महिला की इलाज के दौरान 14 मार्च को मौत हो गई थी। जिसमें श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) पुलिस ने मर्ग 02/26 कायम किया था। शव की पहचान नहीं होने के कारण पीएम के बाद उसे दफना दिया गया था। मौत होने के बाद जांच करने हवलदार हीरेश पांडेय (HC Hiresh Pandey) पहुंचे थे। जिसके बाद जांच चौरसिया को दी थी। अब इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 07 जून को प्रकरण 119/26 दर्ज किया है। वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारकर जख्मी होने से मौत होने की एफआईआर की गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मछली उठा ले गई बिल्ली, पिट गया युवक

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!