Bhopal News: नाबालिग के हमलावर और उसकी वजह पर रहस्य बरकरार, दो मामलों के आरोपियों को पुलिस ने दबोचकर जेल भेजा

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चार स्थानों पर चाकू मारकर जानलेवा हमला करने की घटनाएं हुई है। इसमें एक नाबालिग हैं। यह मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज, छोला मंदिर, शाहपुरा और श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने दो मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कहीं गले तो कहीं पैर पर किये चाकू से वार
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पीसी नगर मल्टी में रहने वाले 23 वर्षीय मोहसिन खान (Mohsin Kham) की पीठ पर आरोपी 33 वर्षीय राहुल निहाले (Rahul Nihale) ने चाकू (Knife) मार दिया। दूसरा वार गर्दन के पास किया तो उसने झुककर अपनी जान बचाई। इससे पहले राहुल निहाले मल्टी के सामने खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। वह इससे पहले भी चाकू लेकर उपद्रव मचा चुका था। पुलिस ने प्रकरण 711/26 दर्ज कर राहुल निहाले को गिरफ्तार कर लिया है। छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित भानपुर में रहने वाले 27 वर्षीय संतोष मंडल (Santosh Mandal) को गाली-गलौज करके आरोपी करण ने गले के पास चाकू मारा। बचने उसने अपनी गर्दन हटाई तो उसका वार होंठ में लग गया। इससे पहले हमलावर शराब पीने के लिए एक हजार रुपए की मांग रहा था। पुलिस ने प्रकरण 964/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह,शाहपुरा (Shahpura) पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर जानलेवा हमले का प्रकरण 582/26 दर्ज किया है। हमलावर और उसके पीछे वजह को लेकर कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। इधर, श्यामला (Shyamla Hills) हिल्स स्थित गंगा नगर (Ganga Nagar) बस्ती में रहने वाले 22 वर्षीय राहुल भील (Rahul Bhil) को पैर में चाकू मारकर लहुलूहान कर दिया। आरोपी कुलदीप चंदेल (Kuldeep Chandel) और उसके साथी है। हमलावर के खिलाफ पूर्व से मारपीट के प्रकरण भी दर्ज है। राहुल भील मांगलिक काम में जाकर भोजन पंडाल में सहायक की प्रायवेट नौकरी करता है। उसके साथ आरोपी की पूर्व से रंजिश है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।