Bhopal News: पुलिस बैरीकेड उखाड़कर राजधानी में घुसे किसान

Share

Bhopal News: शहर में एमपी नगर से लेकर मिसरोद तक ट्रेफिक व्यवस्था बेपटरी, ड्रोन से निगरानी भारी लश्कर भी आम नागरिकों को मुश्किलों से नहीं बचा सकी

Bhopal News
मिसरोद में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए हजारों की संख्या में किसान।

भोपाल। किसानों का समूह राजधानी भोपाल में 28 जुलाई की शाम प्रवेश कर गया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस की तरफ से भेापाल (Bhopal News) शहर ​के मिसरोद स्थित आईपीएस स्कूल के सामने भारी बैरीकेडिंग की गई थी। जिसकों ध्वस्त करके किसानों ने अपना काफिला आगे बढ़ा दिया। लेकिन, राजधानी पुलिस आम नागरिकों को होने वाली असुविधाओं को नहीं रोक सकी। कई अस्पताल जाने वाले मरीजों के अलावा कार्यालय से छूटकर घर की तरफ जा रहे नागरिक घंटों यातायात अवरुद्ध होने के कारण फंसे रहे।

किसानों के मार्ग में आम नागरिकों को रोकटोक

भोपाल पुलिस की तरफ से बागसेवनिया (Bagsewania) थाने के आगे केएन प्रधान तिराहे पर बैरीकेड लगाकर एमपी नगर से नर्मदापुरम की तरफ जाने वाला ट्रेफिक जबरिया रोका गया। जबकि उस वक्त किसान समरधा (Samardha) के पास थे। इसी तरह मिसरोद थाने के सामने नर्मदापुरम की तरफ जाने वाला यातायात रोक दिया गया। यहां कार (Car) एमपी-04-सीव्ही-8029 कार में सवार दंपति पुलिस कर्मियों से गिड़गिड़ाता रहा। उन्हें नोबल अस्पताल (Nobal Hospital) जाना था। परिवार ने तमाम मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई। लेकिन, पुलिस का कहना था कि उन्हें रिपोर्ट की बजाय अस्पताल का पर्चा देखना हैं। मिसरोद थाना पुलिस का तर्क था कि इस रोड पर कई अस्पताल हैं। इसलिए कोई भी अस्पताल की रिपोर्ट देखकर वह कार को आगे जाने की अनुमति नहीं देंगें।

रोकने की नीयत ही नहीं थी

Bhopal News
मिसरोद में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते समय पुलिस के साथ किसानों की झड़प।

आईपीएस स्कूल (IPS School) के सामने किसानों को रोकने के लिए ब्रिज के उतरने वाले हिस्से पर दोनों मार्ग पर बैरीकेड लगाकर चार बसें गिरफ्तारी के लिए खड़ी की गई थी। यहां किसानों ने उन्हें उखाड़ने के बाद तोड़कर सड़क के दोनों तरफ फेंक दिया। इसके बाद एक-एक करके किसानों (Farmers) के वाहन और कार्यकर्ता निकलने लगे। उन्हें रोकने के लिए जिस बस (Bus) एमपी-03-ए-8912 से पुलिस कर्मियों को लाया गया था उसे मार्ग में आड़ा करके लगा दिया। बस में किसानों ने हाथ से पीट-पीटकर विरोध जताने के बाद धक्का लगाकर उसे किनारे कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह का प्रयास किसानों के सामने आने का नहीं किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Death Case: विंध्याचल भवन के बाबू की मौत

भयावह प्रदूषण और शोर से रहवासी परेशान

इसके बाद किसानों की रैली नर्मदापुरम होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ रवाना कर दी गई। उनके आगे-पीछे भारी पुलिस बल तैनात था। जिन्हें रास्ता देने के लिए एमपी नगर से बरकतउल्ला की तरफ जा रहा यातायात भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) की तरफ परिवर्तित मार्ग से चलाया जाने लगा। जिस कारण साकेत नगर (Saket Nagar) 9-सी के कई कॉलोनियों में वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण वायु और ध्वनि प्रदूषण होता रहा। यह आलम भोपाल एम्स से लेकर कटारा हिल्स, दानिश नगर, रजत नगर तक यातायात अवरुद्ध होने लगा। भोपाल यातायात पुलिस (Bhopal Traffic Police) इस अवस्था के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकी।

किसानों की यह थी मांगे

किसानों का नेतृत्व कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल (Congress Leader Rajkumar Patel) समेत अन्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में मूंग खरीदी और प्रदेश की ई-टोकन व्यवस्था को स्थगित करने की मांग प्रमुख थी। इस आंदोलन में किसानों की संख्या चार-पांच सौ तक थी। आंदोलन में भोपाल के किसान भी शामिल हुए थे। लेकिन, सिर्फ दो मांगों के कारण शहर की दो लाख से ज्यादा आबादी को किसानों के कारण तीन घंटें अव्यवस्थाओं में झोंक दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को समझ ही नहीं सकी। जबकि इस संबंध में पुलिस मुख्यालय (PHQ) की तरफ से तीन दिन पूर्व सतर्कता बरतने पुलिस मुख्यालय के गुप्तचर शाखा से निर्देश जारी हुए थे।

वीडियो में देखिए पुलिस के वाहन को अड़ाया तो पुलिस ने उसे रास्ते से हटाया

 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!