Bhopal Love Jihad: जुम्मन ने हिंदू युवती को क्रिस बनकर प्रेम जाल में फंसाया

Share

Bhopal Love Jihad: मस्जिद में जबरिया निकाह पढ़ाना चाहता था, दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई हाथापाई के बाद सामने आया राज, लव जिहाद का पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal Love Jihad
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में हिंदू युवती के साथ सुनियोजित तरीके से लव जिहाद कराने का एक मामला भोपाल (Bhopal Love Jihad) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस मामले का आरोपी जुम्मन था जो क्रिस बनकर हिंदू युवती से दोस्ती की थी। वह उसको जबरिया दिल्ली की मस्जिद में ले जाकर निकाह कराना चाहता था। जेन जी आंदोलन की चेकिंग के दौरान जुम्मन से विरोध जता रही युवती की चीख सुनकर दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जिसके बाद यह मामला निशातपुरा थाने में पहुंचा।

माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने 28 जुलाई को मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। युवती की थाने में परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की उम्र 20 साल है जो कि शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में रहती हैं। पिता मजदूरी करते हैं। उसकी दोस्ती एक साल पहले जुम्मन अंसारी (Jumman Ansari) से हुई थी। वह अपने आपको अमीर ठेकेदार पिता का इकलौता बेटा बताता था। इसके बाद वह तीन महीना पूर्व भोपाल में ही आकर मिठाई की दुकान में काम करने लगा। उसने युवती के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था। उस वक्त परिजनों ने सोचकर निर्णय लेने की बात बोली थी। आरोपी क्रिस जैन उर्फ जुम्मन अंसारी (Chris Jain@Jumman Ansari) ने पीड़ित परिवार को यकीन दिलाने के लिए हाथों में कलावा भी पहन रखा था। आरोपी जुम्मन अंसारी 23 जुलाई को करोद में मिलने बुलाया। यहां से वह उसको शादी करने के लिए बोलकर दिल्ली (Delhi) ले गया। उसने विरोध भी किया था। लेकिन, वह उसको धमकाता रहा। दिल्ली पहुंचकर आरोपी ने अपनी सच्चाई बताई। उसका कहना था कि वह मुस्लिम है और उसे मस्जिद में निकाह करना होगा। वह तैयार नहीं हुई तो धमकाने लगा। जिस कारण दोनों के बीच दिल्ली स्टेशन पर हाथापाई होने लगी। यह देखकर वहां दिल्ली जीआरपी (Delhi GRP) पुलिस पहुंची। उसे सारी सच्चाई पता चली तो उसने निशातपुरा थाना पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद परिजनों को यह पूरा मामले में जानकारी दी गई। निशातपुरा थाना पुलिस ने हिंदू युवती के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण 678/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक ने की खुदकुशी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Love Jihad
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!