Bhopal Cyber Fraud: अलग—अलग तरीकों से पौने चार लाख रुपए का फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: तीन व्यक्तियों को अलग-अलग तरह से सायबर जालसाजों ने दिया झांसा

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों के साथ सायबर जालसाजी के मामले भोपाल सायबर क्राइम से थानों में पहुंचे हैं। यह मामले भेापाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के  मिसरोद, जहांगीराबाद और ऐशबाग थानों में प्रकरण दर्ज करने के लिए पहुुंचे। तीनों घटनाओं में आरोपी तीन लाख 77 हजार रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली गई है।

बिजली आईडी अपडेट करने का दिया झांसा

मिसरोद (Misrod) पुलिस के अनुसार धनंजय मसूरकर पिता चंद्रशेखर मसूरकर उम्र 72 साल फॉरच्यून कस्तूरी कॉलोनी (Fortune Kasturi Colony) में रहते हैं। वे निजी कंपनी से रिटायर्ड हैं। धनंजय मसूरकर (Dhananjay Masurkar) के पास 9 जुलाई को बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बनकर फोन आया। उसने बिजली आईडी अपडेट करने का झांसा देकर मोबाइल नंबर पर संपर्क करने बोला। उसने एक लिंक भेजी और अपडेट करने के लिए 12 रुपए का शुल्क देने बोला। वह क्लिक करते ही खाते से तीन लाख, तेरह हजार रुपए की रकम निकल गई। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 504/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह आमिर खान पिता करामत खान उम्र 38 साल की शिकायत पर जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 254/26 दर्ज किया। वे कुम्हारपुरा (Kumharpura) में रहते हैं और पूर्व में भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई उस वक्त नहीं की थी। आमिर खान (Amir Khan) लोडिंग वाहन चलाते हैं। उनके पास किसी तरह का डेबिट और क्रेडिट कार्ड नहीं हैं। उनके पास यूपीआई पेमेंट के लिए सेवाएं ली हुई थी। इसके बावजूद उनके खाते से 35 हजार रुपए निकल गए। इसके अलावा वंश शाक्या (Vansh Shakya) पिता राकेश शाक्या उम्र 20 साल ने ऐशबाग (Aishbag) थाने में प्रकरण 314/26 दर्ज कराया। वे अशोक नगर (Ashok Nagar) में रहते हैं। उनकी इंस्टा एक आईडी बंद हो गई थी। जिसके बाद दूसरी आईडी उन्होंने बनाई थी। पहले वाली आईडी को दोबारा शुरु करने का झांसा देकर उनसे साढ़े तीन सौ रुपए जालसाजों ने मांगे थे। इसके बाद कई किस्त में 28, 688 रुपए की रकम ऐंठ ली गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: 260 लोगों से 80 लाख रुपए का सायबर फ्रॉड

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!