Bhopal Cyber Fraud: किसान को डॉक्टर बनकर दिया झांसा, दो पीड़ितों के मोबाइल में इंस्टॉल था जालसाजों का एप

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर धोखाधड़ी से संबंधित तीन एफआईआर थानों में दर्ज हुई है। इससे पहले विवेचना भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) की तरफ से की गई थी। इनमें भारतीय आर्मी के एक ऑफिसर और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी का मोबाइल हैक करके खाता खाली किया गया। वहीं एक किसान को डॉक्टर बनकर ट्रीटमेंट पूर्व एप्लीेकेशन भरने के नाम पर ऐंठ लिया गया। मामले की आगे जांच भोपाल शहर की कोहेफिजा और मिसरोद थाना पुलिस की तरफ से की जाएगी।
इनके साथ हुआ फ्राड
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार अरचय चक्रवर्ती पिता रामअवध चक्रवर्ती उम्र 34 साल विठ्ठल नगर (Vitthal Nagar) लालघाटी में रहते हैं। वे मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के लखनऊ (Lucknow) के निवासी हैं। अरचय चक्रवर्ती (Archay Chakraborty) इंडियन आर्मी (Indian Army) में ऑडिटर के पद पर पदस्थ हैं। उनका 23 अप्रैल को प्रयागराज से भोपाल स्थानांतरण हुआ था। वे 15 जून को अपने मोबाइल (Mobile) पर चला रहे थे। तभी दोपहर साढ़े तीन बजे उनके सामने एंड्रायड मोबाइल के सारे एप्लीकेशन गायब होने लगे। आधा घंटा बाद उन्होंने गुगल क्रॉम में जाकर एक एप्लीकेशन डाउनलोड की थी। जिसके बाद उनके एक्सिस बैंक (Axis Bank) के क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से 75 हजार रुपए और कोटक महिंद्रा क्रेडिट कार्ड से एक लाख, 20 हजार रुपए निकल गए। इसके अलावा जालसाजों ने 19 हजार रुपए का पेट्रोल भी कार में भराया। उनके खाते से दो लाख, 14 हजार रुपए निकल चुके थे। इसी तरह सलमान अंसारी पिता युनूस अंसारी उम्र 27 साल जालसाजी के दूसरे शिकार बने। उनके साथ घटना 21 मई से शुरु हुई थी। वे कोहेफिजा स्थित खानू गांव के पास रियाज मंजिल में रहते हैं। सलमान अंसारी (Salman Ansri) जियो कंपनी (Jio Company) में नौकरी करते हैं। उनका दो दिनों तक ऑटोमैटिक स्वयं एंड्रायड मोबाइल अपडेट हो रहा था। दो दिनों बाद उन्होंने अपने बैंक खाते में जमा शेष का पता लगाया तो मालूम हुआ कि तीन किस्त में दो लाख, 96 हजार रुपए खाते से निकल गए। इस संबंध में शुरुआती शिकायत सायबर क्राइम की रोकथाम करने के लिए बने मदद करने वाले नंबर में की थी। जिसकी जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) की तरफ से की गई। कोहेफिजा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में 30 जून को प्रकरण 444—446/26दर्ज किया है। जालसाजी का तीसरा मामला मिसरोद (Misrod) थाने में 30 जून को दर्ज हुआ। थाने में शिकायत निखिल चौहान पिता राजकुमार चौहान उम्र 41 साल ने दर्ज कराई। वे आशिमा मॉल (Ashima Mall) के पीछे हरवंश विहार (Harvansh Vihar) में रहते हैं। निखिल चौहान (Nikhil Chauhan) किसानी का काम करते हैं। पिता राजकुमार चौहान (Rajkumar Chauhan) को पथरी का रोग है। इसलिए वे एक यूट्यूब चैनल देख रहे थे। जिसमें डॉक्टर का नंबर प्रदर्शित हो रहा था। उस नंबर पर उन्होंने 17 जून को पिता से बोलकर फोन लगाया। उनसे बोला गया कि उन्हें इलाज के लिए आना होगा। जालसाजों ने एक लिंक भेजी जिसमें वह जानकारी नहीं भर सके। इसके बाद उन्होंने बेटे का नंबर दे दिया। उन्होंने पिता से हुई बातचीत बताते हुए लिंक भेजने की बात बोली। जिसमें पिता के नाम उम्र समेत अन्य जानकारियां भरने को बोला था। इसके बाद मोबाइल हैक हो गया और खाते से तीन लाख, 79 हजार 392 रुपए निकल गए। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 395/26 दर्ज कर लिया है। इस संबंध में 20 जून को परिजनों को केनरा बैंक (Canra Bank) खाते से पैसा निकलने पर पता चला। जिसके बाद भोपाल सायबर क्राइम ने जांच की। पुलिस को पता चला है कि पांच खातों में पैसा स्थानांतरित हुआ है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।