Bhopal Fraud News: सोना बेचकर ठेकेदार को निर्माण के लिए देना थे, प्रकरण दर्ज

भोपाल। एक व्यक्ति के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मूलत: गुजरात (Gujrat) का रहने वाला है। इस माामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस कर रही है। वह लेखाधिकारी है जिसने महिला से 25 लाख रुपए लिए थे। यह रकम ठेकेदार को देना थे। लेकिन, उसे देने की बजाय वह उसको लेकर चंपत हो गया।
सोना बेचकर जुटाई थी रकम
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में पूनम दुबे पति गौरव दुबे उम्र 37 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वे पार्वती नगर (Parvati Nagar) में रहती हैं। पूनम दुबे (Punam Dubey) ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले इंदौर (Indore) में अपना सोना 29 लाख रुपए में बेचा था। इसमें से 25 लाख रुपए की रकम उन्होंने लेखाधिकारी कौशल सिंह जडेजा (Kaushal Singh Jadeja) को दी थी। यह रकम उन्हें ठेकेदार ज्ञान सिंह (Gyan Singh) को देना थे। लेकिन, वह रकम लेकर गायब हो गया। वह कोलार रोड स्थित सागर प्रीमियम (Sagar Premium) फेज-2 में किराए से रहते हैं। पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर बुलाने के लिए पहुंची तो मकान में ताला मिला। उसका फोन भी बंद आ रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रकम से उनके फार्म हाऊस (Farm House) का निर्माण कार्य किया जाना था। कोलार रोड थाना पुलिस ने जांच के बाद 13 अगस्त को गबन का प्रकरण 497/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।