Bhopal News: चार घंटे की मशक्कत के बाद जहांगीराबाद इलाके में दबोचा, पीछा करते वक्त जेल प्रहरी गिरने से हुए जख्मी, चार दिन पहले ही एसीपी कोर्ट से आरोपी को भेजा गया था जेल

भोपाल। हमीदिया अस्पताल से एक बंदी हथकड़ी निकालकर भाग गया। उसे करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जहांगीराबाद इलाके से दबोच लिया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। आरोपी के खिलाफ कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जिसके संबंध में जेल प्रहरी की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है।
मेडिकल के लिए लाया गया था अस्पताल
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी सोहेल खान पिता वाहिद खान हैं। उसको 9 अगस्त को टीटी नगर एसीपी अंकिता खातरकर (ACP Ankita Khatarkar) के कोर्ट से जेल भेजने के आदेश हुए थे। उसके खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज है। उसे जेल प्रहरी सतीश धाकड़ (Satish Dhakad) के साथ मेडिकल के लिए 13 अगस्त को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लाया गया था। यहां वार्ड मेें सोहेल खान (Sohel Khan) ने हथकड़ी निकाली और दौड़ लगा दी। उसका पीछा जेल प्रहरी ने भी किया। आरोपी ने भागने से पहले अपनी चप्पल भी उतारकर फेंक दी थी। वह जब हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा दीवार फांद रहा था तब हाथ में कटीले तार लगने के कारण जख्मी भी हो गया। इसी दौरान पीछा कर रहे जेल प्रहरी दीवार से कूदे तो गिरने से उनके पैर में भी चोट आ गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित मुर्गी बाजार से दबोच लिया गया। कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में जेल प्रहरी रामबाबू रजक (Rambabu Rajak) की शिकायत पर प्रकरण 590/26 दर्ज किया है। इधर, जेल प्रबंधन की तरफ से भी घटना को लेकर आतंरिक जांच शुरु कर दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।