Bhopal News: घर से बुलाकर दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला

Share

Bhopal News: छह महीने पहले क्रिकेट खेलते वक्त हुआ था विवाद, हमले में चाकू से बचने बढ़ाए गए हाथ के कारण एक अंगुली कटी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कक्षा दसवीं के एक छात्र को छुरी मारकर जानलेवा हमला किया गया। हमले से बचने हाथ आगे बढ़ाया तो उसकी एक अंगुली कटकर अलग हो गई। यह मामला भेापाल (Bhopal News) शहर के तलैया इलाके का है। विवाद की वजह छह महीने पूर्व हुई कहासुनी है। हमले में दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं।

हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गई

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार हमले में अरहान अली पिता अमजद अली उम्र 15 साल जख्मी हैं। वे मेघवारपुरा में रहते हैं। थाने में रिपोर्ट उनके दादा अय्यूब अली (Ayub Ali) की तरफ से दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि 24 जून की पांच बजे हमले की वारदात हुई थी। दो हमलावर एक्टिवा में सवार होकर आए थे। जिन्होंने नकाब पहन रखा था। उसमें से एक व्यक्ति फाजिल की पहचान हुई है। उसने ही आवाज देकर नाती को बाहर बुलाया था। आरोपी ने गर्दन और सिर पर छुरी मारी। अरहान अली (Arhan Ali) ने बचने हाथ आगे बढ़ाया तो हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गई। पुलिस को जांच में पता चला है कि छह महीना पूर्व इकबाल मैदान में क्रिकेट (Cricket) खेलते वक्त फाजिल (Fazil) के साथ विवाद हुआ था। वह बुधवारा (Budhwara) इलाके में रहता है। उस समय भी गर्दन पर ब्लैड रखकर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि परिजनों ने उस वक्त बच्चों का मामला समझकर घटना को गंभीरता से नहीं लिया था। इसलिए थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। तलैया थाना पुलिस ने प्रकरण 202/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: हत्या के मामले में फरार आरोपी विदिशा से गिरफ्तार 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!