Bhopal News: ग्यारह महीने पहले पंप पर युवक की हुई थी निर्मम हत्या,मुंबई से फोन करने वाले व्यक्ति की निकली अलग पहचान,छह दिन बाद कोर्ट में होनी है गवाही

भोपाल। ग्यारह महीने पहले हुए मर्डर केस के गवाह को धमकाया गया है। उसे मुंबई से फोन पर धमकी दी गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है। उससे कहा गया कि इस महीने होने वाली पेशी में गया तो उसको भी मौत के घाट उतारा जाएगा। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को गवाह को धमकाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फोन में जान से मारने की दी धमकी
जानकारी के अनुसार लॉ स्टूडेंट संस्कार बबेले (Sanskar Babele) की 6 अगस्त, 2025 को मीनाल (Minal) गेट तीन नंबर स्थित पेट्रोल पंप (Petrol Pump) के पास चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले के बीना (Beena) तहसील का रहने वाला था। पिता राम प्रमोद बबेले (Ram Prasad Babele) शिक्षक हैं। लॉ स्टूडेंट इंदौर (Indore) में पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्तों के पास भोपाल आया था। इसके बाद वह घटना वाले दिन सुबह चाय पीने जा रहा था। पंप पर पेट्रोल पहले भराने को लेकर विवाद हुआ था। इस हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बीना में ब्राह्म्ण समाज की तरफ से प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद अयोध्या नगर थाना (Ayodhya Nagar) पुलिस ने आरोपी संजू सेन (Sanju Sen), दीपक वंशकार (Deepak Vanshkar), शुभम उर्फ नरसिम्हा (Shubham@Narsimha) को गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपी सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद हैं। जिनकी जमानत अर्जी पूर्व में निरस्त हो चुकी है। घटना वाले दिन संस्कार बबेले के साथ उसके दोस्त आदर्श सिंह और अनमोल दुबे (Anmol Dubey) भी थे। अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार इसी प्रकरण के गवाह आदर्श सिंह पिता इंद्रजीत सिंह उम्र 25 साल के पास 24 जून की दोपहर में फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सूरज सिंह (Suraj Singh) बताया। उसका कहना था कि वह मुंबई से बोल रहा है। आदर्श सिंह की 7 जून को मर्डर केस के सिलसिले में अपर सत्र न्यायाधीश मयंक शुक्ला की कोर्ट में महत्वपूर्ण पेशी है। आरोपी ने इसी पेशी में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने के बाद आदर्श सिंह ने फोन काटकर ट्रू कॉलर सॉफ्टवेयर में मोबाइल धारक का पता लगाया तो वह राहुल चंदेरिया (Rahul Chanderia) लिखा मिला। जिसके बाद थाने में आदर्श सिंह (Adarsh Singh) ने आवेदन दिया। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 307/26 दर्ज कर लिया है। वह फिलहाल उत्तर प्रदेश (UP) के ललितपुर (Lalitpur) में रहता है। यहां अयोध्या नगर के महावीर अपार्टमेंट (Mahaveer Appartment) में रहते हुए कॉलेज में अध्ययनरत हैं। पुलिस का कहना है कि दूरसंचार कंपनी से मोबाइल धारक की रिपोर्ट मांगी गई है। आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।