Bhopal News: ट्राले से टकराकर कार पलटी

Share

Bhopal News: कार में सवार थे पांच युवक, दो छात्रों को चोटें आई,वाहन को लावारिस छोड़कर भागा ड्राइवर और कंडक्टर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पीईबी चौराहे के नजदीक ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। जिस कारण वह कई बार पलटने के बाद रुकी। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज इलाके में हुआ है। हादसे के वक्त कार के भीतर पांच युवक थे। जिनमें दो छात्रों को चोटें आई है। हबीबगंज थाना पुलिस ने दुर्घटना के बाद लावारिस मिले ट्राले को जब्त कर लिया है। ट्राले का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए हैं।

दुर्घटना में कार बुरी तरह हुई चकनाचूर

दुर्घटना के बाद ट्राला (Trala) को सड़क से हटाया नहीं जा सका था। जिस कारण लिंक रोड नंबर एक में 01 जुलाई की सुबह ऑफिस टाइम में ट्रेफिक काफी देर तक अवरुद्ध रहा। पुलिस के अनुसार कार (Car) एमपी-05-सीए-4408 के भीतर लक्ष्य गौर, अनिमेष यादव, आकाश चौधरी, युवराज चौधरी और मनीष सवार थे। दुर्घटना 30—01 जुलाई की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे हुई थी। हादसे के वक्त आकाश चौधरी (Akash Chaudhry) को उसके मिसरोद (Misrod) स्थित सागर इंडस गार्डन (Sagar Indus Garden) छोड़ने जा रहे थे। कार जब पीईबी चौराहे से छह नंबर बस स्टाप की तरफ मुड़ी तो कीलन देव परिसर (Keelan Dev Parisar) से न्यू मार्केट (New Market) की तरफ जा रहा ट्राला एफएच-01-जीयू-0893 ने आकर कार के चालक वाली सीट की बाजू में सीधे टक्कर मारी। हादसे में लक्ष्य गौर (Lakshya Gaur) और अनिमेष को सामान्य चोटें आई है। जबकि तीन साथियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना में कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई है। हबीबगंज (Habibganj) पुलिस ने लक्ष्य गौर पिता महेंद्र गौर उम्र 22 साल की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण 433/26 दर्ज कर लिया है। क्षतिग्रस्त कार लक्ष्मण गौर (Laxman Gaur) की है। वह इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित सी-सेक्टर में रहते हैं और प्राइवेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम कर रहे हैं। हालांकि वे सीहोर (Sehore) जिले के मूलत: रहने वाले हैं। मामले की जांच एसआई नारायण ठाकुर (SI narayan Thakur) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case : खुदकुशी के तीन संगीन तरीके

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!