Bhopal News: लेट नाईट शॉपिंग करने निकला, पसंदीदा ब्रांड के जूते, घड़ी से लेकर की रिंग उठा ले गया

भोपाल। चोरी की यह रोचक वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर इलाके की हैं। जिस पैटर्न में वारदात को अंजाम दिया गया वह पेशेवर हैं। चोर ने स्टोर में जो पसंद आया उसे उठाया और चलता बना। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपने ही अंदाज में उसे पता लगाने का काम शुरु भी कर दिया है।
चोरी गई संपत्ति के सवाल पर चुप्पी
गौतम नगर (Gautam Nagar) पुलिस के अनुसार आकाश गोलिया पिता भूरा गोलिया उम्र 30 साल जेपी नगर में रहते हैं। उनकी गणेश मंदिर के पास शू गोलिया (Shoe Goliya) नाम से पहली मंजिल पर स्टोर है। आकाश गोलिया 28 जुलाई की सुबह स्टोर खोलने पहुंचे तो शटर के दोनों तरफ लगने वाले ताले गायब थे। इसके अलावा शटर तीन फीट उचकी हुई थी। इसके बाद गेट खुला मिला। चोर तीन जोड़ी यूरोपो कंपनी के जूते, एक जोड़ लोफर कंपनी का जूता, चार स्मार्ट वॉच के अलावा चार चाबी के छल्ले भी पसंद करके ले गया। इसके अलावा उसने गल्ले से लेकर अन्य हिस्सों में रखे किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना एफएसएल से करा लिया है। जिसके फिंगर प्रिंट रिपोर्ट मिलने के बाद गौतम नगर थाना पुलिस को जांच की दिशा मिलेगी। पुलिस ने इस मामले में 28 जुलाई की दोपहर में प्रकरण 441/26 दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत बताने पर चुप्पी साध ली है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।,