Bhopal News: बड़ी बहन से विवाद के बाद छोटी बहन ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, घरेलू काम को लेकर हुई थी कहासुनी

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। कक्षा नौंवी की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिा कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना से पूर्व उसका घरेलू काम को लेकर बड़ी बहन से विवाद हुआ था।

घर के काम को लेकर दोनों हुई थी लड़ाई

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना कैंची छोला इलाके में हुई थी। शव की पहचान तमन्ना कुशवाहा (Tamanna Kuahwah) पिता जीतू कुशवाहा (Jeetu Kushwah) उम्र 15 साल के रुप में हुई है। पिता ट्रैवल एजेंसी में वाहन चालक हैं। तमन्ना कुशवाहा दो बहनों में छोटी थी और परिवार में एक भाई भी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 13 अक्टूबर की रात पिता मोहल्ले की झांकी देखने गए थे। घर पर तमन्ना और उसकी बड़ी बहन मौजूद थीं। इसी दौरान घरेलू काम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद तमन्ना घर के मंदिर वाले कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पिता लौटे, लेकिन तमन्ना कमरे से बाहर नहीं आई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 83/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पर मिली युवक की लाश 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!