Bhopal News: गाय को बचाने की कोशिश में वाहन पर नियंत्रण खोया

भोपाल। गाय को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर एयरपोर्ट रोड पर ब्रिज की दीवार तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। इस हादसे में चालक, हेल्पर और क्लीनर घायल हो गए। हादसे के वक्त सर्विस लेन पर कोई वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
वाहन का एक हिस्सा ऊपर ही अटका रह गया
गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार 23 अक्टूबर को ट्राले (Trala) की टक्कर से ब्रिज की सीमेंट की दीवार टूट गई, जबकि वाहन का एक हिस्सा ऊपर ही अटका रह गया। यह हादसा गाय को बचाने की कोशिश में हुआ था। सुबह हुए इस हादसे में चालक, हेल्पर और क्लीनर घायल हो गए। हादसे के वक्त सर्विस लेन पर कोई वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक, ट्राला गांधीनगर की ओर से परवलिया की तरफ गया था, जहां 10 लेन सड़क निर्माण के लिए लोडर का सामान खाली करने के बाद वह चांदुखेड़ी स्थित प्लांट लौट रहा था। एयरपोर्ट के सामने ब्रिज पर अचानक गाय (Cow) आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्राला सीधे ब्रिज की साइड वॉल से टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि सीमेंट की दीवार टूट गई और भारी वाहन नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।