Bhopal News: जय मां भवानी हिंदू संगठन ने ज्ञापन सौंपा,किन्नर समाज को समिति ने किया था आमंत्रित

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में एक दुर्गा उत्सव समिति में आयोजित कार्यक्रम विवादों में आ गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात के गुनगा थाना क्षेत्र का है। यहां किन्नर समाज की तरफ से पहुंचे तीन व्यक्तियों ने पाश्चात्य संगीत पर फूहड़ नृत्य किया। इसका वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया में वायरल है। इसे देखकर जय मां भवानी हिंदू संगठन की तरफ से देहात पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करके संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ हिंदू भावनाओं को भड़काने का प्रकरण दर्ज करने की मांग रखी गई।
अश्लीलता परोसकर सनातनी सभ्यता को किया दुष्प्रचारित
जानकारी के अनुसार यह आयोजन ग्राम हिनौती सड़क में रखा गया था। समिति के अध्यक्ष पुनीत नागर (Puneet Nagar) , उपाध्यक्ष संजय नागर (Sanjay Nagar) समेत तीन किन्नरों (Kinnar) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। हिंदू संगठन की तरफ से शुभम विश्वकर्मा (Shubham Vishwakarma) ने आरोप लगाया कि फूहड़ नृत्य में बच्चे भी वहां मौजूद थे। यह हिंदू संस्कृति नहीं है और धार्मिक आयोजनों में इस तरह की अश्लीलता परोसकर सनातनी सभ्यता को दुष्प्रचारित करने वालों की तरफ से अभद्र टिप्पणियां भी सोशल मीडिया में की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।