Bhopal Fraud News: किराए पर थार लेकर रख दी गिरवी

Share

Bhopal Fraud News: दो महीने ऑनलाइन माध्यम से किया भुगतान, जालसाजी और गबन का प्रकरण दर्ज

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। किराए पर थार लेकर उसे गिरवी रखकर गबन करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News)  शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ने एग्रीमेंट के जरिए मासिक किराए पर थार ली थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

किराये का भुगतान न करने पर जालसाजी का चला पता

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पुरुषोत्तम नरवरिया पिता पूरन सिंह नरवरिया (Pooran Singh Narwariya) उम्र 48 साल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। वे ई-7 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट (Green Park Appartment) में रहते हैं। हालांकि वे मूलत: विदिशा जिले के गंजबसौदा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी नीरज मेहरा (Neeraj Mehra) के साथ 17 सितंबर को एक लिखित करार थार एमपी-13-जेडएस-4872 के संबंध में हुआ था। यह थार (Thar) बैंक से फायनेंस पर ली गई है। अनुबंध के तहत उन्होंने एक महीने का किराया 25 हजार रुपए ऑन लाइन दिया था। अगले महीने भी उन्होंने किराया 30 हजार रुपए का भुगतान किया। लेकिन, तीसरे महीने में पता चला कि नीरज मेहरा ने थार को गिरवी रख दिया है। आरोपी ने अब किराए का भुगतान भी बंद कर दिया। यह विवाद पिछले दिनों थाने पहुंचा तो जांच के बाद 26 नवंबर की रात जालसाजी और गबन का प्रकरण 829/26  दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाने 

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!